छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ब्लाक मुख्यालय फरसगांव से बड़ेडांगर मार्ग स्थित झांटीबन की पहाड़ियों के बीच विराजमान मां लिंगेश्वरी माता की गुफा का द्वार समिति के पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर खोल दिया। ग्राम आलोर से तीन किमी दूर स्थित इस गुफा मंदिर का पट खोलने के बाद दर्शन और मन्नत के लिए आए श्रद्धालुओं को गुफा के बाहर से ही माता के दर्शन कराया गया। प्रति वर्ष भादो माह की नवमी तिथि के बाद पहले बुधवार को इस प्रसिद्ध लिंगाई माता गुफा का द्वार खुलता है।
गुफा में सेवा अर्जी के बाद उसके अंदर रेत में उभरे पदचिन्हों को देखकर पेनपुजारी द्वारा वर्ष भर की भविष्यवाणी की जाती है। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अलग-अलग जीव जंतुओं के पद चिन्ह गुफा के अंदर रेत में उभरे रहते हैं। रेत पर यदि कमल फूल के निशान दिखाई दे तो धन संपत्ति वृद्धि, हाथी पांव के निशान दिखे तो परिपूर्ण धनधान्य, घोड़े के खुर के निशान मिले तो युद्ध और कला, बिल्ली के पैर के निशान मिले तो भय, बाघ के पैर के निशान मिले तो जंगली जानवरों का आतंक और मुर्गी के पैर के निशान दिखाई दे तो अकाल का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष बिल्ली के पैर के चिन्ह पाए गए। इसका अर्थ समिति के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष क्षेत्र में भय और वाद विवाद की स्थिति रहेगी।
समिति ने बताया कि संतान की कामना को लेकर श्रद्धालु और दर्शनार्थी खीरा लेकर आते हैं। उसे ही माता को चढ़ाया जाता है। इसके बाद पुजारियों द्वारा उन्हें प्रसाद स्वरूप खीरे को नाखून से बराबर हिस्सों में फाड़कर दंपती उसे ग्रहण करते हैं। लोग संतान की कामना लेकर छग प्रदेश के साथ अलग अलग प्रांत से आते हैं, यहां पर कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते है। इस वर्ष विशाल रूप में भंडारे का आयोजन किया और श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों को खिचड़ी का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
पिछले दो वर्ष से कोरोना काल के चलते श्रद्धालुओं दर्शन को नहीं आ पाए। जिसके चलते इस वर्ष अधिक भीड़ लगी। दो वर्ष तक कोरोना के कारण भक्त माता के दर्शन नहीं कर पाए थे। कोरोना की स्थिति कम होने पर इस वर्ष मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर का द्वार खोला गया और श्रद्धालुओं को माता के दर्शन हो पाए। दो वर्ष तक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन का इंतजार किया और जब द्वार खुला तो श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से माता का दर्शन कर मन्नत मांगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...