कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात कर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी। सोनिया ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव में उतरने की मंजूरी दे दी। अगले कुछ दिनों में वह अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकते हैं।
गौर हो कि कांग्रेस ने मई में उदयपुर में हुए चितन शिविर के बाद “उदयपुर नवसंकल्प” जारी किया था जिसमें पार्टी संगठन में कई सुधार सुझाए गए थे। इनमें “एक व्यक्ति, एक पद” और “एक परिवार, एक टिकट” की व्यवस्था की बातें प्रमुख हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि सोनिया के साथ मुलाकात के दौरान थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में उतरने की इच्छा जताई ताकि पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। जवाब में सोनिया ने उन्हें अनुमति देते हुए कहा कि वह अगर चाहते हैं तो चुनाव लड़ सकते हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है, वह निष्पक्ष रहेंगी। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के जी-23 में शामिल रहे थरूर की सोनिया से इस मुलाकात के बाद उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर स्थित लगभग साफ हो गई है।
पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने इस संबंध में कहा कि कोई भी जो चुनाव लड़ना चाहता है, इसके लिए स्वतंत्र है और उसका स्वागत है। कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी का यह रुख रहा है कि यह एक खुली, लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। चुनाव लड़ने के लिए किसी को भी किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।
सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले थरूर ने उस याचिका की पैरवी की जिसमें पार्टी के युवा सदस्यों ने रचनात्मक सुधारों की मांग की है। उन्होंने उक्त याचिका के स्क्रीनशाट के साथ ट्वीट किया, “मैं उस याचिका का स्वागत करता हूं जिसे कांग्रेस के युवा सदस्यों का एक समूह प्रसारित कर रहा है। इसमें पार्टी के भीतर रचनात्मक सुधारों की मांग की गई है। इस पर 650 से अधिक लोगों ने अब तक हस्ताक्षर किए हैं। मैं इसकी पैरवी करके खुश हूं।”
याचिका में कहा गया है, “कांग्रेस सदस्य के तौर पर हमारी यह इच्छा है कि पार्टी को इस तरह मजबूत किया जाए कि उसमें हमारे राष्ट्र की आशाओं और आकांक्षाओं की झलक मिले। हम कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वह यह संकल्प ले कि ब्लाक कमेटी से लेकर कांग्रेस कार्यसमिति तक, पार्टी के सभी सदस्यों को वह साथ लेकर चलेगा और पदभार ग्रहण करने के 100 दिनों के भीतर उदयपुर नवसंकल्प को पूरी तरह लागू करेगा।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...