राजस्थान में जोधपुर के एक डाक्टर ने क्रूरता की हद पार कर दी। उसके घर में घुसे कुत्ते को अपनी गाड़ी में उसे बांधकर करीब पांच किलोमीटर तक घसीटा। कुत्ता लहूलुहान हो गया। जिसने भी यह नराजा देखा तो वह दंग रह गया। कुछ लोगों ने डाक्टर को रोककर कुत्ते को छुड़ाया। एंबुलेंस बुलाई और कुत्ते को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर पर पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में बतौर प्लास्टिक सर्जन तैनात डा. रजनीश गालवा शहर की सबसे पाश कालोनी शास्त्री नगर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ता डाक्टर गालवा के घर में अक्सर घुस जाता था। रविवार दोपहर भी ऐसा ही हुआ। इससे गालवा गुस्सा गए। उन्होंने रस्सी ली और कुत्ते के गले में बांध दी और उसे घसीटते हुए बाहर लेकर आए।
उन्होंने रस्सी को अपनी कार में बांध दिया और कार को तेज गति से दौड़ाने लगे। कुत्ता कार के पीछे भागता रहा। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह बीच-बीच में सड़क पर घिसट भी रहा था। उसके पूरे शरीर में जख्म हो गए। शास्त्री सर्किल पर हृदयेश सिंह व अपर्णा जस्सा समेत अन्य लोगों ने डाक्टर की यह हरकत देखी तो उसे रोका और पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था को सूचना दी। संस्था के लोगों ने घायल कुत्ते के लिए अपनी एंबुलेंस बुलाई तो डाक्टर ने हंगामा कर दिया। उसने शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को फोन भी कर दिया। कुछ देर में पुलिस आ गई।
संस्थान के सदस्य कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने भी एंबुलेंस को कुछ समय के लिए रोक कर रखा। इसके बाद दिल्ली से मेनका गांधी ने शास्त्री नगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिह को फोन किया, तब एंबुलेंस को छोड़ा गया। संस्था के सदस्य हितेश ने बताया कि हमने पुलिस में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी ने कहा कि अपर्णा बिस्सा ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। कानून के मुताबिक पशुओं को प्रताड़ित करना दंडनीय अपराध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया...