Google Analytics Meta Pixel महानदी में 14 घंटे से फंसा था ग्रामीण, वायुसेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया - Ekhabri.com

महानदी में 14 घंटे से फंसा था ग्रामीण, वायुसेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया

छत्‍तीसगढ के रतनपुर में महानदी में 14 घंटे से फंसे ग्रामीण को वायुसेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। रविवार शाम को खूंटाघाट जलप्रपात के वेस्ट वियर में नहाने के लिए कूदे तीन लोगों में से एक तेज बहाव में फंस गया। पुलिस और नगर सेना की टीम देर रात तक ग्रामीणको बाहर निकालने के लिए मशक्कत करती रही। मगर सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

खूंटाघाट जलप्रपात के वेस्ट वियर में 14 घंटे तक बाढ़ के पानी में एक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद युवक की हालत सामान्य है और अपने पैरों पर चल फिर रहा है। एहतियातन तौर पर उसे रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण खूंटाघाट में शहर समेत आसपास से काफी लोग पहुंचे थे। इस बीच शाम 5 बजे तीन लोग खूंटाघाट के वेस्ट वियर में नहाने बह रहे पानी में कूद गए। मगर पानी का बहाव तेज था। दो लोग तो बाहर निकल गए, लेकिन एक व्‍यक्ति बहकर नीचे पहुंच गया। वह एक पत्थर पर उगी झाड़ी को पकड़कर चढ़ गया। इसके बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। किसी ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाने प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही इसकी सूचना होमगार्ड के आपदा प्रबंधन टीम (एसडीआरएफ) को दी गई। आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची। मगर देर रात तक उसे नहीं निकाला जा सका था।

Read Also  ट्रेन से नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

वह ग्रामीण एक पेड़ के सहारे नदी में बाढ़ के तेज थपेड़ों के बीच फंसा रहा। रात भर उसे बाढ़ से बाहर निकालने के लिए मशक्कत लगी रही। डेम वेस्ट वियर के ऊपर लोगों का जमावड़ा भी लगा रहा। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा और राहत व बचाव दल के सदस्यों ने युवक को सफलता पूर्वक नदी की धार से बाहर निकाल लिया। युवक को हेलीकॉप्टर से तत्काल रायपुर लाया गया। यहां से उसे रामकृष्ण अस्पताल भेजा गया है।

देखिए रेस्क्यू वीडियो:

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *