Google Analytics Meta Pixel नवरात्रि स्पेशल : 1600 फीट ऊंचे पहाड़ पर विराजीं बम्लेश्वरी मां के दरबार में उमड़ी भीड़ - Ekhabri.com

नवरात्रि स्पेशल : 1600 फीट ऊंचे पहाड़ पर विराजीं बम्लेश्वरी मां के दरबार में उमड़ी भीड़

भिलाई। दुर्ग संभाग से 67 किलोमीटर और राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां साल भर भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन नवरात्रि में यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को मां के दरबार में माथा टेकने के लिए देर रात से भक्तों का जत्था पहुंचना शुरू हो गया है। नवरात्रि में नव दिन तक डोंगरगढ़ में हर दिन लाखों भक्त मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।

दूसरे राज्यों तक से भक्त बड़ी संख्या में यहां आते हैं। इसी कारण डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में हर एक्सप्रेस व लोकल ट्रेन का स्टॉपेज है। इतना ही नहीं कई बार तो यहां स्पेशल ट्रेन तक चलाई जाती है। लोगों की आस्था और उनकी सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन भी काफी गंभीर रहता है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सीसीटीवी कैमरों की नजर रहती है। हर एक भक्त को माता के दरबार पहुंचने से पहले एक विशेष प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। स्कैनर से स्कैन करने के साथ उसकी पूरी तलाशी ली जाती है। इसके बाद ही भक्त मंदिर प्रांगण में घुस पाता है।

इतिहास की बात करें तो मां बम्लेश्वरी का मंदिर दो हजार साल पुराना है। यह 1600 फीट ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 1000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बुजुर्ग लोग भी मां के दर्शन कर सकें इसके लिए यहां रोपवे बनाया गया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र रोपवे है। डोंगरगढ़ में 1600 फिट ऊंचाई पर स्थित बम्लेश्वरी माता के मंदिर के अलावा नीचे समतल भाग में भी एक मंदिर है। पहाड़ के मंदिर को बड़ी बम्लेश्वरी का मंदिर और नीचे समतल जमीन पर स्थित मंदिर को छोटी बम्लेश्वरी के नाम से जाना जात है। ऐसी मान्यता कि दर्शन का पूरा फल तभी मिलता है जब दोनों माता के दर्शन पूरे होते हैं। इसके साथ ही यहां प्राचीन बजरंगबली मंदिर, नाग वासुकी मंदिर, शीतला और दादी मां जैसे और भी मंदिर स्थित हैं।

Read Also  Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी पूजा का महत्व...जानें सही तरीके और बचें इन गलतियों से

नवरात्रि में लगता है भव्य मेला

डोंगरगढ़ में साल की दोनों नवरात्रि में भक्तों की काफी भीड़ लगती है। इसके चलते यहां भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। माता के दरबार तक पहुंचने के लिए सीढ़ी और रोपवे दोनों सुविधाएं यहां हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त रहता है। नौ दिन पूरे क्षेत्र में 1000 पुलिस जवानों की ड्यूटी यहां लगाई गई है। इसके अलावा यहां तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...