Google Analytics Meta Pixel देश भर में अव्वल, 33 स्टेट पावर सेक्टर में छत्तीसगढ़ का डंका - Ekhabri.com

देश भर में अव्वल, 33 स्टेट पावर सेक्टर में छत्तीसगढ़ का डंका

छत्तीसगढ़ के विद्युत गृहों ने सर्वाधिक पी.एल.एफ. 69.83 का रचा कीर्तिमान

रायपुर।पावर कंपनीज के चेयरमैन  सुब्रत साहू ने इस ऐतिहासिक कीर्तिमान का श्रेय जनरेशन कंपनी के एमडी एन.के. बिजौरा एवं उनकी टीम को दिया है। उन्होंनेे कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी ऐसी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है। आशा है जनरेशन कंपनी की टीम ऐसी कार्य दक्षता के बूते भविष्य में और बेहतरीन रिकार्ड बनाएगी। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में माह जुलाई 2020 तक देश भर के कुल 33 स्टेट सेक्टर के विद्युत गृहों का पी.एल.एफ का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ कंपनी के ताप विद्युत गृहों का प्लांट लोड फैक्टर सर्वाधिक 69.83 प्रतिशत रहा। दूसरे स्थान पर तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कम्पनी 69.40 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर तेनूघाट विद्युत निगम लिमिटेड झारखंड के विद्युत गृहों ने 63.68 प्रतिशत उत्कृष्ट पी.एल.एफ. दर्ज किया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों ने सर्वश्रेष्ठ प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ) का प्रदर्शन कर देश भर में सर्वोच्च स्थान पर होने का गौरव प्राप्त किया है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों ने चालू वित्त वर्ष में 69.83 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर को अर्जित किया है जो कि देशभर के 33 स्टेट पावर सेक्टर द्वारा संचालित विद्युत गृह में सर्वाधिक होने का कीर्तिमान है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर के ताप विद्युत गृहों का औसत पी.एल.एफ 48.28 प्रतिशत रहा, जबकि छत्तीसगढ़ जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों के प्लांट का प्रतिशत 69.83 प्रतिशत दर्ज हुआ, जो कि राष्ट्रीय औसत प्लांट लोड फैक्टर से बहुत ज्यादा है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत उत्पादन में लगी टीम को बधाई दी तथा ऐसी गौरवशाली परंपरा को आगे बनाए रखने शुभकामनाएं दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *