Google Analytics Meta Pixel जर्जिया के पेनसुलिया लेवन बने विजेता, दूसरे नंबर पर रहे रूस के सवचेंको बोरिस - Ekhabri.com

जर्जिया के पेनसुलिया लेवन बने विजेता, दूसरे नंबर पर रहे रूस के सवचेंको बोरिस

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट संपन्न

खिलाड़ियों को ट्रॉफी और चेक देकर किया गया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूनार्मेंट में जर्जिया के ग्रैंड मास्टर पेनसुलिया लेवन विजेता का खिताब पाया। दूसरे नम्बर पर रूस के सवचेंको बोरिस रहे। राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता देश-विदेश से आये अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टरों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में हुई इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से देश-विदेश के खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बनी हैं। इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग सुधारने का मौका मिला। साथ ही नवोेदित खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इससे छत्तीसगढ़ के नवोदित खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरकर सामने आयेगी। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शतरंज खेल बेहतर प्लानिंग और तकनीक का खेल है। इससे हमारी सोच और दिमाग का विकास होता है। श्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा खेलों के विकास के लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन और खेल अकादमियों के निर्माण किया जा रहा है।
आॅल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टूनार्मेंट के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आयोजकों को बेहतर आयोजन के लिए सराहना की। श्री कपूर ने कहा कि अभी भारत में 75 ग्रैंड मास्टर हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की अगले तीन सालों में भारत में ग्रैड मास्टर की संख्या 100 होगी और अगले 5 सालों में भारत टॉप रेटिंग पर होगा। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकारों से मिलकर स्कूल के करिकूलम चेस इन स्कूल शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। राजधानी में हुई छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूनार्मेंट में जर्जिया के गै्रंड मास्टर पेनसुलिया लेवन (रेटिंग 2596) का प्रदर्शन शानदार रहा। ग्रैंड मास्टर लेवन 8.50 पाइंट हासिल कर प्रतियोगिता के विजेता बने। उन्हें पुरस्कार स्वरूप छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी और 3 लाख 31 हजार की राशि प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रहे रूस के सवचेंको बोरिस (रेटिंग 2547) पाइंट 7.50 को ट्राफी, के साथ ही 2 लाख 31 हजार का चेक एवं तीसरे स्थान पर रहे पोलेंड के क्रासेनको माइकल (रेटिंग 2545), पाइंट 7.50 को ट्राफी और 1 लाख 75 हजार का चेक प्रदान किया गया। इस टूनार्मेंट में तीन भारतीय खिलाड़ी उत्सव चटर्जी, आर्यन वैष्णों एवं एल.श्री हरि को अंतर्राष्ट्रीय मास्टर दर्जा मिला। तीनों खिलाड़ियों को 10 में से 6 अंक प्राप्त हुए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्र भूपेश बघेल के निर्देश पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूनार्मेंट में भारत के 21 राज्यों के शतरंज खिलाड़ी सहित यूएसए रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कजाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, किर्गिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल के शतरंज के महारथी और खिलाड़ी पहुंचे हैं। इस इंटरनेशनल टूनार्मेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल थे।

Read Also  पूर्व सीएम भूपेश बघेल की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

रूस के सवचेंको बोरिस ने कहा टूर्नामेंट में शामिल होना गौरव की बात
दूसरे नंबर पर रहे रूस के सवचेंको बोरिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके निवास स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे टूनार्मेंट में शामिल होना गौरव की बात है। यह टूनार्मेंट काफी रोचक था। हर मुकाबला कठिन था। आगे भी ऐसा आयोजन होता है तो वे जरूर शामिल होंगें। तीसरे नंबर पर रहे पोलेंड के क्रासेनको माइकल ने कहा कि वे यहां पर पहली बार आ रहे है। यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। यहां के लोग काफी मिलनसार है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को टूनार्मेंट के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। टूनार्मेंट में 14 वें नंबर पर रहे दीपन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री को टूनार्मेंट के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर खेलकर उन्हें अच्छा अनुभव मिला। इस तरह के टूनार्मेंट का आयोजन हर साल होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूनार्मेंट के परिणाम
रेटिंग 2300 से 2201 तक- पहला स्थान दिल्ली के आर्यन वासेर्ने, दूसरा स्थान तमिलनाडु के मोहम्मद अनिश एवं तीसरा स्थान तमिलनाडु के ही इम्पार्थी को मिला। रेटिंग 2200 से 2101 तक- पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल के पार्लेय साहू दूसरे स्थान पर हरियाणा के आदित्य ढिंगरा एवं तीसरे स्थान पर देल्ही के हर्षल शाही रहे।
रेटिंग 2100 से 2000 तक- पहला स्थान आसाम के मयंक चक्रवर्ती, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के चिविलास साई एवं तीसरे स्थान पर देल्ही के गौरव राय रहे। बेस्ट वूमेन मास्टर- पहले स्थान पर एम.महालक्ष्मी, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की दिव्या देशमुख एवं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सृष्टि पांडे रही। बेस्ट विदेशी चेस मास्टर का खिताब श्रीलंका के लियांगे दिलशान को प्राप्त हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...