Google Analytics Meta Pixel आईसीसी रैंकिग : सूर्यकुमार ने टी-20 रैंकिग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान की बराबरी की - Ekhabri.com

आईसीसी रैंकिग : सूर्यकुमार ने टी-20 रैंकिग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान की बराबरी की

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (आईसीसी) द्वारा जारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष रैंकिग में बल्लेबाजों की सूची में फिर करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 36 गेंद में 69 रन की मैच विजयी पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार के नाम 801 रेटिग अंक हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को दो रेटिग अंकों से पछाड़ कर दूसरा स्थान हासिल किया।

 

सूर्यकुमार की हैदराबाद में खेली गई इस दमदार पारी से भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वह पहले भी दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रभावश्ााली प्रदर्शन के बाद यह मुकाम हासिल किया था।

 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रैंकिग में एक स्थान का सुधार किया है। रोहित 13वें तो वहीं कोहली 15वें स्थान पर पहुंच गए। रोहित ने आस्ट्रेलिया सीरीज की तीन पारियों में क्रमश: 11, 46 और 17 रन बनाए। कोहली ने इन मैचों में दो, 11 और 63 रन की पारियां खेली। इस सीरीज में 55, 10 और एक रन की पारी खेलने वाले भारतीय उप-कप्तान लोकेश राहुल को रैंकिग में चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह 22वें पायदान पर फिसल गए हैं।

 

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन से शीर्ष पर 861 रेटिग अंकों के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। गेंदबाजों में भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल (18वें) और युजवेंद्रा सिह चहल ( 26वें) तथा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (37वें) अपनी-अपनी रैंकिग में सुधार करने में सफल रहे। गेंदबाजों की रैंकिग की अगुआई आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार को नुकसान उठाना पड़ा और वह 10वें स्थान पर खिसक गए। अन्य बल्लेबाजों में मैथ्यू वेड (67वें), कैमरन ग्रीन (67वें) और टिम डेविड (109वें ) बल्लेबाजी रैंकिग में सुधार करने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। ग्रीन और डेविड ने भारत के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में अर्धशतक जमाया था।

Read Also  भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

 

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 31, नाबाद 81 और 34 रन की पारियों के दम पर रैंकिग में आठ स्थान का सुधार किया। वह 29वें स्थान पर हैं। टीम के उनके साथी खिलाड़ी बेन डकेट इन तीन मैचों में 43, नाबाद 70  और 33 रन बनाकर रैंकिग में सुधार के साथ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...