Google Analytics Meta Pixel यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी क्षेत्र में रूसी सेना को पीछे धकेला - Ekhabri.com

यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी क्षेत्र में रूसी सेना को पीछे धकेला

यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के आगे बढ़ने की खबर है। पता चला है कि यूक्रेनी सेना ने डेनिप्रो नदी के किनारे पर कब्जा बढ़ाया है। इसके कारण्ा हजारों रूसी सैनिक उसके घेरे में आ गए हैं। यूक्रेन ने अभी तक अपनी बढ़त की पुष्टि नहीं की है लेकिन रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी टैंकों के हमले में पीछे हटने की बात स्वीकार की है।

 

यूक्रेनी सेना को सितंबर में देश के पूर्वी भाग में सफलता मिली थी। वहां पर वह खार्कीव समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों से रूसी सेना को पीछे करने में सफल रही थी। इसी के बाद रूस ने कब्जे वाले क्षेत्रों पर दावा पुख्ता करने के लिए लुहांस्क, डोनेस्क, जपोरीजिया और खेरसान में जनमत संग्रह कराया और उन्हें खुद में मिलाने की घोषणा की।

 

रूस ने इन्हें अपना क्षेत्र बताते हुए वहां पर हमला होने पर मुंहतोड़ जवाब देने का एलान किया है। मुंहतोड़ जवाब के तौर पर रूस ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की भी चेतावनी दी है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के कब्जे में गई प्रत्येक इंच जमीन को वापस लेने तक लड़ाई जारी रहेगी। इसी एलान के चलते यूक्रेनी सेना रूसी सेना से भिड़ रही है।

 

 

बीते शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब मास्को के लाल चौक पर चारों यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय का एलान कर रहे थे, लगभग उसी समय यूक्रेनी सेना ने लीमन को रूसी सेना से छीनकर दोबारा कब्जा कर लिया था। लीमन डोनेस्क प्रांत का वह स्थान है जहां पर कब्जा करके लुहांस्क प्रांत पर दबाव बढ़ाया जा सकता है। लीमन के हाथ से जाने पर रूस के सहयोगी चेचेन्या के नेता रमजान कादिरोव ने रूसी सेना के बड़े अधिकारियों की रणनीति की निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन में छोटे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का भी सुझाव दिया है।

Read Also  अब भारत के पास चीन-अमेरिका की तर्ज पर होगा 5 थिएटर कमान

 

 

यूक्रेन के युद्ध के शुरुआती हफ्तों में उल्लेखनीय है सफलता न मिलने पर पुतिन ने अपने खास कादिरोव और उनके लड़ाकों की मदद ली थी। पिछले कई महीनों से यूक्रेन के कई मोर्चों पर चेचेन लड़ाके लड़ रहे हैं। रूसी सेना के समर्थन में ब्लाग लिखने वालों ने कहा है कि यूक्रेनी सेना के ताजा हमलों ने महीने भर की मेहनत के बाद कब्जे में लिए गए क्षेत्रों को हमसे छीन लिया गया है। साथ ही क्षेत्र में रूसी सेना की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...