बैंकिग, धातु और आइटी क्षेत्र में खरीदारी की बदौलत घरेलू शेयर बाजारों में दशहरा से पहले जबरदस्त उछाल दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,276.66 अंकों की तेजी के साथ 58,065.47 पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 386.95 अंक की तेजी के साथ 17,274.30 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 से 27 और निफ्टी में 50 में से 48 शेयर बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और घरेलू कारोबारी डाटा में मजबूती के चलते भारतीय शेयर बाजार तेज उछाल के साथ बंद हुए हैं। नायर का कहना है कि अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिग गतिविधियों में अप्रत्याशित मंदी से उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति को सख्त करने की गति को धीमा कर देगा। सेंसेक्स में इंड्सइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। पावरग्रिड, सनफार्मा और डा. रेड्डीज के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में धातु में 3.43 प्रतिशत सर्विसेज में 3.08 प्रतिशत, वित्तीय सेवाएं में 2.82 प्रतिशक बैंकिग में 2.74 प्रतिशत और आइटी में 2.68 प्रतिशत की तेजी रही।
शेयर बाजारों में तेजी की बदौलत निवेशकों की संपत्ति 5.66 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। अब बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 273.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी बढ़ने के चलते अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 81.62 पर बंद हुआ।
सोना 980, चांदी 3,790 रुपये चढ़ी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी की बदौलत दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के मूल्य में भी तेजी रही। सोना 980 रुपये बढ़कर 57,718 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार, चांदी 3,790 रुपये प्रति किलो की वृद्धि के साथ 61,997 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...