Google Analytics Meta Pixel दुबई का पहला मंदिर खुला, लोगों ने किए दर्शन - Ekhabri.com

दुबई का पहला मंदिर खुला, लोगों ने किए दर्शन


दुबई। दुबई का पहला मंदिर दशहरे पर आम लोगों के लिए खुल गया। इसका औपचारिक उद्घाटन मंगलवार रात हुआ। बुधवार से श्रद्धालुओं ने 16 देवी-देवताओं के दर्शन किए। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर के पास ही गुरुद्वारा और चर्च भी हैं। मंदिर निर्माण में यूएई के रूलर्स और कम्युनिटी डेपलपमेंट अथॉरिटी ने अहम भूमिका निभाई। यहां डिजिटल लाइब्रेरी और वैदिक लैंग्वेज क्लासेज भी होंगी। यह मंदिर जाबेल अली एरिया में है। इस इलाके को वर्शिप विलेज या पूजा गांव भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि यहां 6 चर्च और सिख श्रद्धालुओं के लिए बेहद खूबसूरत गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा भी है। गल्फ न्यूज के मुताबिक- मंदिर में सभी देशों और मजहब के लोग आ सकते हैं। यहां सिखों का पवित्र ग्रंथ गुरू ग्रंथ साहिब भी मौजूद है। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत और बारीक नक्काशी भी देखी जा सकती है। मंदिर का आर्किटेक्चर देखते ही बनता है। यहां एक बड़ा प्रार्थना सभागार है। इसी में ज्यादातर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। इसकी सफेद दीवारों के ऊपर 3डी प्रिंट वाला गुलाबी रंग का कमल पुष्प बनाया गया है। यहां डिजिटल लाइब्रेरी है। वैदिक भाषा से जुड़ी जानकारी के लिए फिजिकल और आॅनलाइन क्लासेज भी आॅर्गनाइज की जाएंगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल और एजुकेशनल फेसेलिटीज भी होंगी। मंदिर की छत पर पीतल की सैकड़ों घंटियां लगाई गई हैं और ये यहां के हर हिस्से में नजर आती हैं। एंट्री सिर्फ क्यूआर कोड बेस्ड अपॉइंटमेंट बुकिंग सिस्टम से होगी। यहां आने वाले हर श्रद्धालु को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। मंदिर में ज्यादातर हिस्से को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है। कई जगहों पर काले संगमरमर का इस्तेमाल भी किया गया है। मूर्तियां जयपुर, कन्याकुमारी और मदुरई के कुशल कारीगरों ने तराशी हैं। यहां हिंदी और अरबी में निर्देश लिखे गए हैं। किचन में एक बार में एक हजार लोगों के भोजन तैयार होगा। अबुधाबी में भी एक मंदिर तैयार बन रहा है। यह अगले साल दिवाली तक तैयार हो जाएगा। इसकी तारीख फिलहाल तय नहीं है। खलीज टाइम्स के मुताबिक- यह मंदिर वास्तव में सिंधी गुरु दरबार टेम्पल का एक्सटेंशन है, जो वअए का सबसे पुराना मंदिर है। नए मंदिर का शिलान्यास फरवरी 2020 में किया गया था।निर्माण में वअए सरकार ने पूरा सहयोग प्रदान किया है। अंदर के पिलर्स की डिजाइन गुजरात के सोमनाथ मंदिर से प्रेरित है। शिखर हिंदू मंदिर के नागर शैली से प्रेरित हैं। मंदिर के निर्माण पर अनुमानित तौर पर 550 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसका शिखर पूरी तरह पीतल का है, यह काफी दूर से नजर आता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...