Google Analytics Meta Pixel Ekhabri Special: Happy birthday BIG B, सदी के महानायक का आज 80 वा जन्मदिन - Ekhabri.com

Ekhabri Special: Happy birthday BIG B, सदी के महानायक का आज 80 वा जन्मदिन


रायपुर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 80 वा जन्मदिन है। शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो अमिताभ बच्चन को ना जानता हो। आज उनकी पहचान उनकी आवाज और उनका अभिनय बन चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन हर किसी की प्रेरणा का वह अंश बन चुके हैं जो कभी नहीं भुलाया जा सकता। बिग बी के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें फैंस अभी नहीं जानते तो आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।




फिल्मों में आने से पहले बिग बी कोलकाता में एक कंपनी में एग्जिक्यूटिव के पद पर नौकरी करते थे। वहां उन्हें 800 रुपये मिलते थे। बिग बी ने रेडियो में भी अपना लक ट्राई किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर वह विज्ञापन को अपनी आवाज देने लगे।



अमिताभ बच्चन के कई घर हैं जिसे वह बेहद संजीदगी से बनवाए हैं। ‘जलसा’ बंगले के बारे में तो सभी जानते हैं। इसके अलावा उनके पास प्रतीक्षा, जनक और वत्स नाम के तीन और बंगले हैं। 2021 में अमिताभ ने जुहू में 31 करोड़ के एक और बंगला खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जलसा बंगले की कीमत 120 करोड़ से- 160 करोड़ के बीच है।
इन सबके अलावा बिग बी के पास 260 करोड़ का प्राइवेट जेट भी है, जिसका वे और उनका परिवार कहीं भी आने जाने के लिए इस्तेमाल करता है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है।

सेहत के लिए सब छोड़ा


अमिताभ पहले नॉन वेज फूड, अल्‍कोहल, चाय-कॉफी आदि का भी सेवन किया करते थे पर कई सालों पहले उन्‍होंने इन सभी चीजों को अलविदा कह दिया। अब वे पूरी तरह शाकाहार का सेवन करते हैं और उसे फॉलो करने की सिफारिश भी करते हैं। इसकी वजह यह है कि चाय-कॉफी में कैफीन की काफी मात्रा होती है, जिसके अत्यधिक मात्रा में सेवन से दिमाग और याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन कोल्ड ड्रिंक भी नहीं पीते हैं और न ही ज्यादा मिठाइयां खाते हैं।

Read Also  मशहूर TikToker सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या



“इन्कलाब” नाम था अमिताभ का

अमिताभ बच्चन का जन्म अक्टूबर 11, 1942 को उतरप्रदेश के जिले इलाहबाद में हिन्दू परिवार में हुआ। उनके बचपन का नाम “इन्कलाब” था जो बाद में बदल कर अमिताभ रख दिया गया। “इन्कलाब” नाम जो है वो आजादी की लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले नारे “इन्कलाब जिंदाबाद“ से प्रेरित था। अमिताभ नाम का मतलब होता है “ऐसा दीपक जो कभी नहीं बुझे“। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन जो खुद एक प्रसिद्ध कवि थे और उनकी माता तेजी बच्चन जो कराची से वास्ता रखती थीं, ने ही उन्हें स्टेज की दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया। वैसे आपके जानने लायक एक दिलचस्प बात और भी है कि अमिताभ का उपनाम श्रीवास्तव है लेकिन इनके पिता ने अपनी रचनाओं को बच्चन नाम से प्रकाशित करवाया जिसके कारण उसके बाद पूरे परिवार के साथ यह नाम जुड़ गया।




विज्ञापन में दी अपनी आवाज



संघर्ष के दिनों में अमिताभ को कोई मॉडलिंग के ऑफर्स आते थे, लेकिन अमिताभ को इस काम में रुचि नही थी। उस समय जलाल आगा ने एक कंपनी खोल रखी थी, जो की विविध भारती के लिए विज्ञापन बनाती थी। जलाल अमिताभ को छोटे से रिकॉर्डिंग सेंटर में ले जाते थे और एक- दो मिनट के विज्ञापन में अमिताभ की आवाज का उपयोग करते थे। जिसमें उन्हें प्रति प्रोग्राम 50 रुपये मिलते थे। वर्ली की सिटी बेकरी में आधी रात के समय टूटे फूटे बिस्टकुट आधे दान में मिल जाते थे। अमिताभ इसी तरह रात भर खुले रहने वाले कैम्पस कॉर्नर के रेस्तरेटों में टोस्ट खाकर दिन गुजारा करते थे। और सुबह फिर काम की खोज में निकल जाते थे।

Read Also  CM साय की अगुवाई में एक छत के नीचे मौजूद छह पुलिस रेंज और 33 ज़िले के एसपी, शुरु हुआ पहला एसपी-आईजी कांफ्रेंस



अमिताभ बच्चन के करियर की शुरुआत

अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला स्क्रीन टेस्ट देने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे। अमिताभ की मां तेजी बच्चन भी उनके करियर को लेकर काफी परेशान थी। और उन्होंने ही नरगिस से अमिताभ बच्चन का पहला स्क्रीन टेस्ट लेने की बात कही थी। जिसके बाद नरगिस ने मोहन सहगल से बात की। सहगल ने उनके पहले स्क्रीन टेस्ट के लिए हां कह दिया था। लेकिन स्क्रीन टेस्ट के बावजूद अमिताभ बच्चन को फिल्म में काम नहीं मिला था।





इस फिल्म से हुआ सफर शुरू

अमिताभ ने फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत ख्वाज़ा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म सात हिन्दुस्तानी के सात कलाकारों में एक कलाकार के रूप में की थी। इन सात कलाकारों में अमिताभ ने मुस्लिम युवक का रोल निभाया था। फिल्म ज्यादा तो नहीं चली लेकिन बच्चन ने अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का राष्ट्रीय अवॉर्ड जीता। इस सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म आई आंनद। जिसमें उन्होंने उस समय के लोकप्रिय कलाकार राजेश खन्ना के साथ काम किया। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। लगातार 12 फिल्में फ्लॉप, फिल्में छोड़ सरकारी नौकरी की कर ली थी तैयारी, फिर एक फिल्म ने बदल दी अमिताभ बच्चन की जिंदगी, शुरू हुआ सदी का महानायक बनने का सफर जो कभी थमा नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...