रूस-यूक्रेन युद्ध में तेजी और केंद्रीय बैंकों की सख्त मौद्रिक नीति के चलते वैश्विक स्तर से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स 843.79 अंक की गिरावट के साथ 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 257.45 अंक टूटकर 17 हजार के स्तर से नीचे पहुंचते हुए 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि बढ़ती भू-राजनीतिक उथल-पुथल के साथ वैश्विक मंदी की चिंताओं के कारण निवेशक जोखिम से बच रहे हैं। हालांकि, वैश्विक बाजारों की तुलना में घरेलू बाजार में ज्यादा आक्रामक बिक्री नहीं है। इसका कारण यह है कि वैश्विक संस्थागत निवशकों (एफआईआई) की ओर से की जा रही बिक्री का स्थान घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआइआइ) ले रहे हैं। सेंसेक्स में इंड्सइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.70 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिद्रा, डा. रेड्डीज और एचयूएल के शेयर भी गिरकर बंद हुए।
चांदी के मूल्य में 1,071 रुपये की गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में भी कीमती धातुओं के मूल्य में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 343 रुपये टूटकर 51,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार चांदी 1,071 रुपये की गिरावट के साथ 58,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार का कहना है कि डालर में मजबूती और उच्च ब्याज दरों के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...