भारतीय फिल्म उद्योग से इन दिनों अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। एक के बाद कई कलाकारों का निधन हो गया। आस्कर 2023 में भारत की ओर से जानेवाली फिल्म “छेलो शो” के बाल कलाकार राहुल कोली का दो अक्टूबर को निधन हो गया। वह 17 वर्ष के थे और ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर)से पीड़ित थे। राहुल गुजरात में जामनगर के हापा के रहनेवाले थे।
राहुल के पिता रामू कोली ने बताया कि चार माह पहले उसे अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पहले बुखार आया था। प्रारंभिक उपचार के लिए पहले जामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सप्ताह बाद उसे अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल शिफ्ट किया गया। आटोरिक्शा चलाने वाले राहुल के पिता ने कहा कि वह बहुत खुश था और अकसर कहता था कि 14 अक्टूबर (फिल्म की रिलीज डेट) के बाद से हमारी जिंदगी बदल जाएगी, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। फिल्म की रिलीज से पहले ही राहुल कोली ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस फिल्म को 95वें अकेडमी अवार्ड में भारत की तरफ से भेजा गया था। आस्कर में भारत की ओर से प्रवेश पानेवाली छेलो शो (लास्ट फिल्म शो) एक गुजराती ड्रामा है जिसका निर्देशन पान नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिका में हैं। राहुल ने नौ साल के बच्चे समय (भाविन) के दोस्त की भूमिका निभाई थी। फिल्म गुजरात के सौराष्ट्र के एक गांव में रहने वाले एक नौ साल के बच्चे की है, जिसे फिल्में देखना पसंद है। फिल्म देखने के बाद बच्चे की जिंदगी बदल जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 17, 2026 /
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By Reporter 5 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...