Google Analytics Meta Pixel दिवाली में इस ट्रिक के बनाएं नाश्ता, खाते रह जायेंगे लोग - Ekhabri.com

दिवाली में इस ट्रिक के बनाएं नाश्ता, खाते रह जायेंगे लोग

दिवाली पर हमारे घरों में खाने-पीने का अलग-अलग आइटम्स बनाने की परंपरा है। सलोनी और चकोली के बिना तो नाश्ता अधूरा है लेकिन कई बार इसे बनाने में कई गलती होती है जिससे यह नरम बन जाती है। हम आपको बताएंगे इसके बनाने का आसन तरीका।

सामग्री


2 कटोरी मैदा
2 बड़े चम्मच तेल मोयन के लिए
1 चम्मच चिली फ्लेक्स
स्वाद अनुसार नमक
आवश्यकतानुसार तेल तलने के लिए।


कुकिंग निर्देश

सबसे पहले एक परात में मैदा, नमक, तेल और चिली फ्लेक्स डालके आटा गूथ ले।
नमकीन सलोनी
फिर रोटी के जैसे हल्का मोटा बेल ले और लंबा लंबा काट ले। फिर धीमी आंच में फ्राई करले।


मीठा खुरमा

मैदा – 500 ग्राम ( 4 कप )
घी – 125 ग्राम ( 1/2 कप से थोड़ा सा अधिक )
चीनी – 500 ग्राम (2 कप)
दूध – एक टेबल स्पून
घी – मठरियां तलने के लिये।


विधि –
किसी बर्तन में मैदा छान कर निकाल लीजिये, घी पिघलाइये और मैदा में डाल कर, हाथों से अच्छी तरह मिलाइये। गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये। गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये।


गूथे आटे को मसल मसल कर मुलायम कीजिये, आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाइये इस आटे से करीब 30-40 लोइयां बन जायेंगी। लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये।
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये।

एक लोई उठाइये, 2 -3 इंच के व्यास में बेल लीजिये (ये मठरियां थोड़ी मोटी ही बेली जाती हैं)। बेली हुई मठरी में चाकू की सहायता से 12-15 गोचे लगा दीजिये, मठरी को पलटिये और दूसरी तरफ भी इसी तरह गोचे लगा दीजिये। एक एक करके इसी तरह सारी मठरी बना कर तैयार करनी है।

कढ़ाई में घी गरम हो गया है। 4-5 बेली हुई मठरी कढाई में डालिये और मीडियम तथा धीमी आग पर मठरी ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई मठरी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, सारी मठरी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये। मठरियों को ठंडा होने दीजिये।

Read Also  लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की होगी सबसे बड़ी जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में साढ़े 4 लाख से अधिक मतों का आंकड़ा किया पार 



चाशनी बनाइये

किसी बर्तन में चीनी और 200 ग्राम पानी या एक छोटा गिलास पानी मिलाकर डालिये, चाशनी बनने के लिये आग पर रखिये। चाशनी में उबाल आने के बाद दूध डालिये और जैसे ही चाशनी में झाग किनारे होने लगे उन्हैं चमचे से उठाकर निकाल दीजिये, चाशनी एकदम साफ और अच्छी बनेगी। चाशनी को 6-7 मिनिट तक पकाइये और 2 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये (चाशनी के टैस्ट के लिये आप एक बूद चाशनी किसी प्लेट में गिराइये, ठंडी होने पर अंगूठे और अंगुली के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये तार निकलते हुये दिखाई देगे)। चाशनी तैयार है।


चाशनी के बर्तन में 3-4 मठरी डालिये और डुबा कर निकाल दीजिये, सारी मठरियां इसी तरह चाशनी में डुबा कर निकाल लीजिये। 5 मिनिट बाद फिर से ये मठरियां एक दूसरे के ऊपर से हटा कर सुखने दीजिये। मठरियां सूखने के बाद खाने के लिये तैयार हैं।


मीठी मठरियां तैयार हो गई है, आप ये मठरियां अभी खाइये और बची हुई मठरियां एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये। जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मठरियां निकालिये और खाइये। ये मठरियां आप 2 महिने तक भी खा सकते हैं।

चकली

चकली बनाने के लिए सामग्री
चावल – 1/2 किलोचना दाल – 250 ग्राममूंग दाल – 150 ग्रामउड़द दाल – 150 ग्रामजीरा पाउडर – 2 टेबल स्पूनधनिया पाउडर – 2 टेबल स्पूनबटर – 2 टेबल स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 2 टेबल स्पूननमक – स्वादानुसारतेलचकली बनाने की मशीन

चकली बनाने की विधि
महाराष्ट्रीयन स्टाइल की चकली बनाने के लिए सबसे पहले मूंगदाल, चावल, उड़द दाल और चना दाल को अलग-अलग भिगोकर रख दें। इन्हें लगभग 6 घंटे के लिए भिगोएं। इसके बाद इन सभी को निकालकर सुखा लें। जब ये चारों सामग्री अच्छी तरह से सूख जाएं तो इन्हें कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। जब सभी चीजें ठंडी हो जाएं तो इन्हें मिक्सर ग्राइंडर या सिल बट्टे की मदद से पीस लें। अब एक बड़े बर्तन में 2 कप आटा लें और उसमें बटर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस आटे को दो हिस्सों में कर दें। पहले हिस्से को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब आटे की लोइयां बना लें और एक-एक लोई लेकर चकली की मशीन में डालकर अपने मनपसंद आकार की चकली तैयार कर प्लेट में या एक सूती कपड़े को बिछाकर उस पर रखते जाएं।


रेसिपी

जब एक आटे के हिस्से की लोइयां खत्म हो जाए तो दूसरे आटे को भी सख्त गूंथ लें और ऊपर बताई विधि के अनुसार उनकी भी चकली तैयार कर लें। (ध्यान रहे आटा दो हिस्सों में इसलिए गूंथना है क्योंकि सख्त होने की वजह से ज्यादा देर रखने पर चकली बनाने में परेशानी हो सकती है.) अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो कड़ाही की कैपेसिटी के हिसाब से चकलियां डालकर उन्हें फ्राई कर लें। इस तरह सभी चकलियों को फ्राई करें। अब इन चकलियों को ठंडा होने के लिए रख दें। अब दिवाली के लिए आपकी चकली की डिश तैयार हो चुकी है। लंबे वक्त तक इसे चलाने के लिए एयरटाइट डिब्बे में रखें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...