Google Analytics Meta Pixel गैर संचारी रोगियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें: टीएस सिंहदेव - Ekhabri.com

गैर संचारी रोगियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें: टीएस सिंहदेव

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि गैर संचारी रोगों के रोकथाम और ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव मंत्रालय महानदी भवन में यूनिवर्सल हेल्थ केयर के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के इलाज की व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग जैसे कैंसर (मुख, स्तन, सर्वाइकल आदि) मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग, किडनी रोग के रोगियों की ईलाज की त्वरित व्यवस्था की जानी चाहिए। श्री सिंहदेव ने कहा कि इन बीमारियों का देर से ईलाज होने के कारण बीमारी जटिल रूप ले लेती है, जिससे मरीजों के परिजनों एवं मरीजों को काफी परेशानी होती है। बैठक में पीएचएफआई द्वारा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया गया। पीएचएफआई के प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश में आमजन को सार्वभौमिक स्वास्थ्य के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सल हेल्थ केयर का उद्देश्य है कि सभी के लिए समान रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जाए। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं में उपचार डायग्नोटिक्स दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना है। जिससे आमजन को आर्थिक कठनाईयों का सामना न करना पड़े। बैठक में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आॅफ इंडिया द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें बताया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने एवं फीड बैक प्रणाली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिल सके। निजी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र को संलग्न और विनिमित कर राज्य स्वास्थ्य की स्थापना करके समग्र स्वास्थ्य प्रशासन और प्रबंधन को सुदृढ़ करने एक विश्वसनीय स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने राज्य शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...