रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को प्रदेश सरकार से आस है। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें राज्योत्सव के मौके पर नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। यही मांग करते हुए संविदा कर्मचारियों ने बैठक का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले ये बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के समस्त विभागों और योजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्रिय पदाधिकारी शामिल हुए। कर्मचारियों को इसलिए उम्मीद हैं क्योंकि विभागवार ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी। दूसरी तरफ गुजरात में राहुल गांधी की तरफ से किए गए वादे ने भी आस बढ़ा दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि गुजरात में सत्ता में आने पर कांग्रेस संविदा कर्मियों को स्थाई नौकरी देगी, पुरानी पेंशन योजना को वापस लाएगी और समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करेगी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कांग्रेस का पक्का वादा। संविदा कर्मियों को पक्की नौकरी मिलेगी, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी, समय पर पदोन्नति मिलेगी।” उन्होंने कांग्रेस देगी पक्की नौकरी’ हैशटैग के साथ लिखा, राजस्थान में लागू किया, अब गुजरात में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।”जानकारी देते हुए प्रमुख पदाधिकारी हेमंत सिन्हा ने बताया कि हाल ही में सरकार ने एक तय फॉर्मेट में संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी। इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा जैसे डिपार्टमेंट ने अपने कार्यरत संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों का डेटा दिया है। करीब 45 हजार से अधिक संविदाकर्मी हैं जिन्हें नियमित किया जाना चाहिए। मगर प्रदेश के ऐसे बहुत से जिले हैं जहां इन विभागों ने दफ्तरों से जांगकारी ही नहीं ली है जबकि वहां संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी जानकारी दी ही नहीं गई वो असमंजस में हैं।
राहुल गांधी की ही तरह पदयात्रा की तैयारी
यदि सरकार की तरफ से जल्द ही नियमितीकरण की घोषणा नहीं होती तो प्रदेश के लगभग 40 हजार संविदा कर्मचारी पद यात्रा करेंगे। वैसे ही जैसे कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। कर्मचारियों का महासंघ नवंबर में नियमितीकरण की आस में भगवान राम के ननिहाल माता कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी में 1008 दीप प्रज्वलित करेगा। इसके बाद वहां से रायपुर तक की पदयात्रा निकाली जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 13, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...