Google Analytics Meta Pixel रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन से निकाले जाएंगे बड़ी संख्या में लोग - Ekhabri.com

रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन से निकाले जाएंगे बड़ी संख्या में लोग

रूस ने दक्षिणी यूक्रेन में डेनिप्रो नदी के पूर्वी किनारे के आसपास बसे लोगों को क्षेत्र से निकल जाने का आदेश दिया है। यह उसकी व्यापक निकासी योजना का विस्तार है। यूक्रेन ने इसे क्षेत्र को उजाड़ने वाली कार्रवाई करार दिया है। इससे पहले रूस ने नदी के पश्चिमी किनारे को खाली करने का आदेश दिया था, जहां यूक्रेनी बलों ने खेरसान शहर पर कब्जे के लिए प्रयास तेज कर दिया है। रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए भर्ती अभियान को विराम देने से भी इन्कार कर दिया है। उसका दावा है कि अभियान के तहत उसने तीन लाख सैनिकों की भर्ती कर ली है, जिनमें से 87 हजार से ज्यादा को युद्ध क्षेत्र में तैनात भी कर दिया गया है। भर्ती अभियान का विरोध करने वाले दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

क्रेमलिन समर्थित खेरसान प्रांत के प्रमुख व्लादिमीर साल्दो ने एक वीडियो संदेश में कहा, “यूक्रेन की तरफ से युद्ध के प्रतिबंधित तरीकों के इस्तेमाल की आशंका है। सूचना है कि कीव काखोवका जलविद्युत केंद्र पर मिसाइल हमलों की तैयार कर रहा है। हमने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर डेनिप्रो नदी के पास खाली कराए जाने वाले क्षेत्र का विस्तार 15 किलोमीटर तक कर दिया है।” इस आदेश के तहत डेनिप्रो नदी के पूर्वी तट पर बसे सात शहरों को खाली कराया जाएगा। उधर, यूरोपीय संघ ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन युद्ध के लिए रूस क्रीमिया के अल्पसंख्यक टाटरा समुदाय के लोगों की भर्ती कर रहा है।

रूस की एक अदालत ने विकिपीडिया वेबसाइट के आनर विकिमीडिया फाउंडेशन पर यूक्रेन युद्ध से जुड़े एक लेख के मामले में 20 लाख रूबल (32,600 डालर) का जुर्माना लगाया है। फाउंडेशन की रूसी इकाई के प्रमुख स्टैनिसलाव कोजलोवस्की ने कहा कि रूसी की मांग के अनुरूप युद्ध से संबंधित सामग्री नहीं हटाने पर जुर्माना लगाया गया है, जिसके खिलाफ अपील की जाएगी।

Read Also  तालिबान का विचित्र दावा, अफगानिस्तान में 75 फीसद लड़कियां लौटीं स्कूल

क्रीमिया ड्रोन हमले का बदला है पावर ग्रिड पर बमबारी : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर आक्रमण व उसके साथ काला सागर के जरिये अनाज निर्यात समझौते को निलंबित करना, क्रीमिया में रूसी बेड़े पर किए गए ड्रोन हमले का बदला है। पुतिन ने कहा कि ड्रोन हमला उसी समुद्री गलियारे में किया गया, जिससे होकर संयुक्त राष्ट्र समझौते के तहत अनाज के जहाजों का आवागमन होता है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन के तटीय शहर माइकोलाइव पर रात में चार मिसाइलें दागीं। इससे एक अपार्टमेंट का आधा हिस्सा जमींदोज हो गया और उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। 24 फरवरी को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के 250 दिन पूरे हो चुके हैं। रूसी बलों ने कम से कम छह यूक्रेनी क्षेत्रों में मिसाइल हमले किए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि पावर ग्रिड व जलविद्युत डैम पर रूसी मिसाइल हमलों के कारण क्षेत्र में ऊर्जा व पेयजल संकट पैदा हो गया है। बुनियादी ढांचों पर रूसी हमलों के कारण यूक्रेन को ठंड के दिनों में ऊर्जा संकट गहराने का खतरा सताने लगा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...