Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की उम्मीद कायम रखी - Ekhabri.com

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की उम्मीद कायम रखी

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की उम्मीद कायम रखी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को हुए मैच में बारिश भी आई। डकवर्थ-लुईस मेथड के तहत पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हराया। PAK के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।मैच पर नजर डालें तो 5 वजहें मिलती हैं, जो साउथ अफ्रीका की हार का कारण बनी। सबसे बड़ी वजह साउथ अफ्रीका की फील्डिंग रही, जिसके लिए वो मशहूर है। एक रिकॉर्ड भी है, जो 23 साल से नहीं टूटा। पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान टीम का स्कोर एक वक्त पर 7 ओवर में 4 विकेट पर 43 रन था। क्रीज पर मो. नवाज और इफ्तिखार मौजूद थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने इफ्तिखार को दो मौके दिए।8वें ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डीकॉक ने इफ्तिखार का मुश्किल कैच छोड़ दिया। इसके बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर क्लासेन ने इफ्तिकार को रन आउट करने का मौका गंवा दिया। 2 जीवनदान मिलने के बाद इफ्तिकार ने फिफ्टी जड़ी। नवाज और शादाब के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां भी कीं। साउथ अफ्रीका के पास अच्छी पेस बैटरी है, लेकिन ये गेंदबाज तभी काम आते हैं, जब पिच से भी मदद मिल रही हो। सिडनी में पिच से मदद नहीं मिली पर 3 तेज गेंदबाजों को 3 विकेट और एक नोर्त्या को 4 विकेट मिले। रन खर्च करने की वजह से पाकिस्तान को दबाव में नहीं ला सके। नोर्त्या को दो विकेट पुछल्लों के मिले।भारत के खिलाफ पर्थ में भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी। अफ्रीकी गेंदबाजों ने इंडिया को पस्त कर दिया। एनगिडी, रबाडा और नोर्त्या ने 8 विकेट झटके थे। इकॉनमी भी 7 से ज्यादा नहीं थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच सिडनी में खेला गया था। यहां की पिच भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों की तरह होती हैं। खासकर पाकिस्तान की पिचों का मिजाज ऐसा ही होता है, जहां खूब रन बनते हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और 4 विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद 185 रन का बड़ा स्कोर बना पाई। पाकिस्तान के शादाब ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले महज 22 गेंदों में 52 रन बना दिए। इसके बाद उन्होंने 2 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट भी लिए। साउथ अफ्रीका के पास उनके विध्वंसक बल्लेबाज डेविड मिलर भी नहीं थे, जो दबाव और मुश्किल हालात में से टीम को निकालना बखूबी जानते हैं। इंडिया के खिलाफ भी मिलर ने 59 रनों की पारी खेलकर जीत दिलाई थी। साउथ अफ्रीका को उनकी कमी बेहद अखरी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...