दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड निर्माण का प्रस्ताव: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम
छत्तीसगढ़ की टीम बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी शामिल
राजधानी रायपुर में 15वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
रायपुर-छत्तीसगढ़ की रोलर स्केटिंग टीम बंगलुरू में 11 से 22 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज यहां राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि राज्य में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड बनाने का प्रस्ताव है। डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि देश के सी.बी.एस.सी. स्कूलों में केवल कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में 200 मीटर का बैंड टैªक स्केटिंग के लिए उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्ष से स्कूली खेलों में शामिल किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्केटिंग का उचित वातावरण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास जारी है, जिसमें-दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड का निर्माण प्रस्तावित है।मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इसी वर्ष स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तर की ओपन चैलेंज स्पीड रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। जिसमें देश के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह भी गर्व का विषय है कि लगातार 5 वर्षों से सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही हैं। डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रायपुर के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को स्केटिंग में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष का गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया है।न्होंने कहा कि इस खेल में लड़कियां भी पीछे नहीं है, स्केटिंग प्रतियोगिता में एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी लावण्या जिंदल ने इनलाइन स्केटिंग में तीन गोल्ड मैडल जीते। इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में एनएच गोयल स्कूल कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी हेमिका जिंदल ने सिंगल्स और डब्बल दोनों कैटेगरी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 4 से 6 नवंबर तक 15वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इनलाइन तथा क्वाड कैटेगरी में 5 वर्ष से 17 वर्ष से अधिक लड़के एवं लड़कियों के लिए विभिन्न 6 आयु समूहों में रिंग तथा रोड में 120 पदकों के लिए आयोजित की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...