इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को 5.6 तीव्रता से आए भूकंप ने 162 लोगों की जान ले ली, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत एजेंसियां बचाव कार्यों में जुटी हैं, और आपदा पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से अब तक केवल 62 लोगों की मौत होने की पुष्ट की गई है।
वेस्ट जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने आपदा में 62 लोगों के मरने की पुष्टि की है जबकि स्थानीय मीडिया ने 162 लोगों के मरने की बात कही है। गवर्नर ने बताया कि भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता से दक्षिणपूर्व 75 किलोमीटर दूर सियांजुर शहर था। भूकंप के चलते 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 300 से अधिक घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हैं।
सियांजुर के एक अधिकारी हरमन सुहेरमैन ने बताया कि क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है और संचार माध्यम बाधित हो गए हैं। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि क्यूजेनांग क्षेत्र में भूस्खलन के कारण लोगों को नहीं निकाला जा सका है। न्यूज चैनल मेट्रो टीवी की फुटेज में दिखाया गया है कि सियांजुर के एक हास्पिटल की बिल्डिग के साथ उसकी पार्किंग में सैकड़ों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
सियांजुर निवासी मुशिल्स बताते हैं कि जब भूकंप आया तो तेज कंपन से वह गिर गए और उनके आफिस की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मुशिल्स ने कहा कि वह दूसरे भूकंप आने की आशंका से डर गए। बीएमकेजी के अनुसार, भूकंप के दो घंटे के भीतर 25 बार कंपन महसूस किए गए। इंडोनेशिया में 2004 में 9.1 तीव्रता के भूकंप से आई सुनामी से सुमात्रा द्वीप में दो लाख 26 हजार लोगों की मौत हुई थी। इस सुनामी का असर 14 देशों में हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...