Google Analytics Meta Pixel जौनपुर में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई; चार की मौत और छह घायल - Ekhabri.com

जौनपुर में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई; चार की मौत और छह घायल

जौनपुर में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ में रविवार देर रात श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और छह घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अयोध्या से दर्शन कर लौट रही डबल डेकर बस में सवार श्रद्धालु वाराणसी जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।रविवार की रात लगभग 11:00 बजे अयोध्या से दर्शन कर श्रद्धालु डबल डेकर बस से वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे वह बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ में पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही बस ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार अपरन भवन की 30 वर्षीय पत्नी आशा भवन निवासी पीवी-18 थाना गोंडा, जिला कांकेर, कुशव साहू की पत्नी गुलाब निवासी अम्मीडीह टोला गांव थाना डोंगर गांव, जिला जननांदगांव, बस चालक दीपक सहित चार की मौत हो गई। इसके साथ ही सुधा मंडल निवासी पीवी-18 थाना गोंडा जिला कांकेर,लखन दास निवासी पीवी-18 थाना गोंडा जिला कांकेर, वीरेंद्र मंडल निवासी पीवी-3 थाना गोंडा हूर जिला कांकेर, सोमेश साहू निवासी ढाबा जिला राजनाथ गांव छत्तीसगढ़ सहित छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *