Google Analytics Meta Pixel अयोध्या़ में भूमिपूजन की रात रौशन करने को बच्चों ने तैयार किए दीये - Ekhabri.com

अयोध्या़ में भूमिपूजन की रात रौशन करने को बच्चों ने तैयार किए दीये

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्‍मस्‍थली पर भव्‍य मंदिर निर्माण के लिए पांच  अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कडी में सरगुजा में भी लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए विभिन्‍न तरह की तैयारियां कर रहे हैं। सरगुजा के थाना चौक मोहल्ले के एक परिवार के बच्चों ने सैंकडों दिये तैयार किए हैं। इन बच्‍चों ने लॉकडाउन के समय दीए न मिलने की आशंका को देखते हुए गांव से खेत की मिट्टी मंगा कर दीए तैयार किए हैं। इन बच्‍चों ने मिट्टी के दीए तैयार करने के बाद बच्चों ने अपने अभिभावकों के सहयोग से लकड़ी जलाकर उसे पकाया भी है। दीए पकाने के बाद अब उसमें रंग रोगन करने की तैयारी चल रही है।

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनिल जायसवाल और रीना जायसवाल के परिवार के बच्चों ने दीये बनाने का अनूठा काम किया है। जायसवाल परिवार के बच्चे प्रिया,  सृष्टि,  राशि,  आरव,  युवराज और अवनी ने मिलकर मिट्टी के दीये तैयार किए हैं। कुछ दिन पूर्व अनिल जायसवाल अपने खेतों से मिट्टी लेकर शहर आए थे। बच्चों ने उसे पहले साफ किया,  दीया बनाने योग्य मिट्टी तैयार की। सभी ने मिलकर अपने हाथों से दीए बनाए और उसे सूखाकर बच्चों ने आग जलाकर पका भी लिया।

हम आमतौर पर दीये कुम्हारों से खरीद कर ही लोग अपने में दिए जलाते हैं, पर अपने हाथों से मिट्टी के दीए बनाकर उसे पकाना अपने आप मे श्रीराम के प्रति श्रद्धा भाव को दर्शाता है। अब दीये में रंग-रोगन भी किया जा रहा है। दीये तैयार करने वाले बच्चों का कहना है हम अपने घरों में 51 दीये जलाएंगे। अतिरिक्‍त दीये पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी उपलब्ध कराएंगे। पांच अगस्त को जायसवाल परिवार के बच्चों ने दीप जलाकर उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में इन बच्चों ने तैयारी कर रखी है।

Read Also  गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई अहमदाबाद में, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिंहदेव ने किया संबोधन

इसी तरह अंबिकापुर में भी अधिकांश घरों में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर उत्सव बनाने की तैयारी की गई है। कोरोना के कारण लॉकडाउन में कई पाबंदियां लगी हैं,  किंतु लोगों ने घरों में ही रहकर दीये जलाकर और ध्वज लगाकर अपनी श्रद्धा और भावनाओं को प्रकट करने की तैयारी की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *