Google Analytics Meta Pixel अमरनाथा यात्रा में गए छत्तीसगढ़ के 11श्रद्धालु फंसे - Ekhabri.com

अमरनाथा यात्रा में गए छत्तीसगढ़ के 11श्रद्धालु फंसे

 

भारी बरसात और भूस्खलन के चलते परेशानी, 3 की तबीयत बिगड़ी; राजस्व मंत्री ने की सहायता
कोरबा/रायपुर। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालु वहां रास्ते में ही फंस गए हैं। ऐसा भारी बरसात और भूस्खलन के चलते हुआ है। 3 यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई है। अब वहां फंसे यात्रियों ने मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद उन्हें मदद भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि इन यात्रियों में कोरबा के 9 लोग शामिल थे, वहीं 2 लोग प्रदेश के दूसरे स्थानों के रहने वाले हैं। इन यात्रियों का जत्था कुछ समय पहले ही इस यात्रा के लिए निकला था। मगर पिछले दिनों श्रीनगर दलगेट रोड पर हुए भारी बरसात और भूस्खलन के कारण फंस गया है। उन्हीं लोगों में से कोरबा के रजगामार निवासी ऋषभ यादव भी शामिल हैं। ऋषभ ने ही वार्ड नंबर-04 के पार्षद सुरेंद्र प्रताप जायसवाल से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद इन लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ सकी है।

पैसों की समस्या हुई शुरू

ऋषभ यादव ने बताया कि हमारे तीन साथी भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। ऋषभ ने बताया कि उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब उनके साथियों की तबीयत खराब है तो उन लोगों को वहां अधिक समय तक रुकना पड़ रहा है। ऐसे में उनके पास पैसों की भी समस्या हो गई है।

तबीयत बिगड़ी इसलिए स्टेशन भी नहीं पहुंच पाए

Read Also  राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

ऋषभ यादव ने बताया कि हमने तो अब ये विचार बना लिया था कि अब हम आधे रास्ते से ही लौट जाएंगे, इसलिए हमने वापस कोरबा आने का टिकट भी बनवा लिया था। मगर बाकी के लोगों की तबीयत खराब होने के कारण हम जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सके। इससे हमारे टिकट के पैसे भी बर्बाद हो गए। उन्होंने अपनी आप बीती सुरेंद्र प्रताप जायसवाल से बताई थी। जिसके बाद सुरेंद्र प्रताप ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से बात की। इसके बाद मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इनकी मदद की है।

मंत्री ने वीडियो-कॉल पर की बात

मंत्री ने इन श्रद्धालुओं से वीडियो कॉल पर बातचीत करके हाल-चाल जाना है। इसके अलावा उन्होंने तुरंत 20 हजार रुपए की मदद की है। राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फंसे हुए श्रद्धालुओं की वापसी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...