जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पत्थलगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें एक आदतन बदमाश को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे हथियार मिला है, साथ ही कई अपराधिक प्रकरण में उसकी लिप्त होने का अनुमान लगाया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिडरापारा निवासी मुकेश सिदार उर्फ नान्ही अवैध देशी कट्टा लेकर इलाके में घूम रहा है और लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है.
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.










