Google Analytics Meta Pixel डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ खारुन घाट पर महाआरती - Ekhabri.com

डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ खारुन घाट पर महाआरती

रायपुर। रायपुर के महादेव घाट पर मंगलवार शाम खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर घाट मंत्रोच्चार और दीपों की रोशनी से गूंज उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महाआरती के दौरान खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान कर अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया गया।

 

इस आयोजन का संयुक्त रूप से सनातन ध्वज वाहिनी और महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाआरती के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही मुख्यमंत्री ने खारुन नदी में समय-समय पर गंगा आरती आयोजित करने की अपील भी की।

 

उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा भारती के नेतृत्व में चंद्रपुर की महानदी और रायगढ़ की केलो नदी में गंगा आरती की शुरुआत हुई थी, जो आज भी जारी है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए खारुन नदी में भी आरती का नियमित आयोजन किया जाना चाहिए।

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नदियों की आरती हमारी आस्था का प्रतीक है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। नदियाँ न केवल हमारी संस्कृति का केंद्र हैं बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सबकी है।

Read Also  राजस्व निरीक्षको का बड़े पैमाने में हुआ ट्रांसफर

 

महाआरती में साध्वी प्रज्ञा भारती, अपेक्स अध्यक्ष केदार गुप्ता, नॉन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार, दीपदान और भक्ति गीतों के साथ वातावरण धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *