रायपुर, 17 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक जिले में अतिथियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है।
राजधानी रायपुर में राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा, वहीं सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7 बजे योग कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित जिले के मंत्री द्वारा की जाएगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष तथा अन्य मंत्रीगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कई जिलों में सांसदों और विधायकों को भी कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलौदाबाजार, बेमेतरा, रायगढ़, जांजगीर, नारायणपुर सहित अन्य जिलों में सांसदों की उपस्थिति रहेगी, जबकि बीजापुर, मुंगेली, धमतरी, बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।
प्रदेश के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अंतिम चरण की तैयारियां की जा रही हैं। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...