Google Analytics Meta Pixel Ekhabri खास खबर: होली के दूसरे दिन अद्भुत परंपरा: कहीं खेली जाती है लठमार होली, तो कहीं होती है धूलंडी - Ekhabri.com

Ekhabri खास खबर: होली के दूसरे दिन अद्भुत परंपरा: कहीं खेली जाती है लठमार होली, तो कहीं होती है धूलंडी

रायपुर, 15 मार्च 2025 – होली के रंगों की मस्ती सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहती। भारत के कई हिस्सों में होली के दूसरे दिन अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं, जो इस उत्सव को और खास बनाती हैं।

 

छत्तीसगढ़ में ‘गेर’ परंपरा:

Ekhabri Chhattisgarh 3

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में होली के अगले दिन ‘गेर’ खेलने की परंपरा है। इसमें ग्रामीणों का समूह ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए गांवों की गलियों से गुजरता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाते हैं और पारंपरिक लोकगीत गाते हैं।

 

मथुरा-वृंदावन की ‘धूलंडी’ होली:

Ekhabri Mathura dhulandi
Ekhabri मथुरा की धूलंडी

उत्तर भारत में होली के अगले दिन ‘धूलंडी’ मनाई जाती है, जहां लोग गुलाल और फूलों से एक-दूसरे को रंगते हैं। वृंदावन और बरसाना में यह दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यहां की होली राधा-कृष्ण की प्रेम लीलाओं से जुड़ी होती है।

 

बरसाना की लठमार होली:

barasaana latathamaara ekhabri
Ekhabri बरसाना की लठमार होली

उत्तर प्रदेश के बरसाना में होली के अगले दिन लठमार होली खेली जाती है, जिसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठियों से वार करती हैं और पुरुष उन्हें रंग डालकर छेड़ते हैं। यह परंपरा श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कहानी से प्रेरित मानी जाती है।

 

हरियाणा की भाभी-देवर होली:

Koda haryana ekhabri
Ekhabri हरियाणा की भाभी-देवर की कोड़े वाली होली

हरियाणा में भाभी-देवर की कोड़े वाली होली का अनोखा रंग देखने को मिलता है। इसमें भाभियां अपने देवरों पर मजाकिया अंदाज में कोड़ों से मरती हैं और देवर रंग डालते हैं और उन्हें पकड़कर हंसी-मजाक करती हैं।

 

मध्य प्रदेश की ‘रंग पंचमी’:

Ekhabri rangmanchmi Indore
Ekhabri रंग पंचमी इंदौर की

मध्य प्रदेश में होली के पांचवें दिन ‘रंग पंचमी’ का पर्व मनाया जाता है। वैसे तो यह दिन मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में मनाया जाता है। परन्तु मालवा की रंग पंचमी पूरे विश्व में अनूठी है। देश विदेश से इसको देखने और इस अनोखी होली का हिस्सा बने भारत वासी अपने प्रदेश आते है। इस दिन बड़े स्तर पर झांकी और जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें भक्त धूमधाम से नाचते-गाते हैं और एक-दूसरे को रंगते हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री साय का 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित
Ekhabri Rangpanchmi
Ekhabri होली के रंग

होली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि रंगों, खुशियों और परंपराओं का उत्सव है, जिसे पूरे देश में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *