Google Analytics Meta Pixel आवास मेला 2025 से पूर्व प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड का बड़ा अभियान - Ekhabri.com

आवास मेला 2025 से पूर्व प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड का बड़ा अभियान

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ‘आवास मेला 2025’ की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। 23, 24 और 25 नवंबर 2025 को रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में होने वाले इस मेले में नागरिकों को आवासीय योजनाओं और संपत्तियों की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेशभर में प्रचार-प्रसार, तकनीकी प्रबंधन और आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

 

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि हर नागरिक को स्वयं का घर उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ‘आवास मेला 2025’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां विभिन्न आवासीय योजनाओं, नई परियोजनाओं और संपत्तियों को जनता के लिए एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

 

अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में मंडल लगभग 2000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएँ शुरू कर रहा है। इससे प्रदेश में आवासीय विकास की गति और अधिक तेज तथा प्रभावी हुई है।

 

**मेले की प्रमुख तैयारियाँ इस प्रकार हैं:**

 

* प्रदेशभर में पोस्टर, फ्लेक्स, रेडियो प्रचार और सोशल मीडिया अभियान

* टोल फ्री नंबर 18001216313 पर मेला संबंधी जानकारी

* बीटीआई ग्राउंड में पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और गाइडेंस डेस्क

* आवंटी पोर्टल तैयार, ऑनलाइन आवेदन व बुकिंग की सुविधा उपलब्ध

* प्रत्येक स्टॉल पर संपत्तियों की जानकारी हेतु प्रशिक्षित स्टाफ

* रायपुर, नवा रायपुर और आसपास की परियोजनाओं के लिए विशेष रथ सेवा

* तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा *आपका घर कैसे बनता है* थीम पर मार्गदर्शन

* भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का स्टॉल — निर्माण गुणवत्ता व सुरक्षा मानक जानकारी

* भवन निर्माण, प्लानिंग और लोन प्रक्रिया पर विशेषज्ञ सलाह

* आवास बुकिंग पर मात्र 1% राशि जमा करने की सुविधा

* विभिन्न बैंकों की ऑन-स्पॉट लोन अप्रूवल सुविधा

* पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों को विशेष उपहार

 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ‘आवास मेला 2025’ में शामिल होकर अपने सपनों का घर प्राप्त करने का यह अवसर जरूर लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *