Google Analytics Meta Pixel पंजाब में बाइक ब्लास्ट में उड़ गए एक शख्स के चिथड़े - Ekhabri.com

पंजाब में बाइक ब्लास्ट में उड़ गए एक शख्स के चिथड़े

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर रखा था। इसके बावजूद जलालाबाद शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका पंजाब नेशनल बैंक के पास एक बाइक में हुआ है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार के चिथड़े उड़ गए,  जबकि दूसरा व्‍यक्ति घायल हो गया है। स्टेट फॉरेंसिक की टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एक्सपर्ट्स की टीम धमाके की वजह तलाशने के लिए लगी है।

धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी,  जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इस दायरे में इलाके में मौजूद लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों के मुताबिक बाइक बिना नंबर की थी और उस पर सवार शख्स पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से आ रहा था। जैसे ही शख्स पीएनबी बैंक के नजदीक पहुंचा उसकी बाइक में ब्लास्ट हो गया। लोगों के मुताबिक शख्स के हाथ में केलों से भरा हुआ एक बैग था। बाइक पर बैठा शख्स 10 फीट तक उछल गया और उसके चित्थड़े उड़ गए और बाइक के परखच्चे भी उड़ गए।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों का मानना है कि बाइक की पेट्रोल की टंकी में आग लगने से धमाका हुआ। हालांकि बिना नंबर वाली बाइक होने के चलते संदेह की स्थिति और बढ़ गई है, इसलिए मामले को जांच एजेंसियां सीरियस ले रही हैं।

पिछले कई दिनों से राज्य में लगातार आतंकियों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। राज्य में आतंकी गतिविधियों में काफी तेजी आई है और पुलिस द्वारा कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जिसके मद्देनजर ही कैप्टन सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...