जशपुर 7 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया और आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाभाव की सराहना की।
इस 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, एमआरआई, ईसीजी और इमरजेंसी वार्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जशपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
एनटीपीसी ने दिया बड़ा सहयोग
एनटीपीसी लारा के महाप्रबंधक रविशंकर ने जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को अस्पताल निर्माण के लिए 35.53 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। यह योगदान सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत दिया गया है।
‘सेवांकुर भारत’ संस्था का सेवाभाव
5 से 13 अप्रैल तक चल रहे ‘एक सप्ताह देश के नाम’ अभियान के तहत ‘सेवांकुर भारत’ संस्था आदिवासी क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित कर रही है। यह संस्था हर वर्ष स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन करती है, जिसमें युवा डॉक्टर्स और मेडिकल पेशेवर शामिल होते हैं। संस्था आदिवासी समाज की जीवनशैली को समझकर उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।
सरकार की जनजातीय क्षेत्र विकास पर प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज, सरकारी फिजियोथेरेपी और नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। तेंदूपत्ता की कीमत बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति बोरा की गई है। पीएम जनमन और धरती आबा योजनाओं से विशेष पिछड़ी जनजातियों का तेजी से विकास हो रहा है।
इस कार्यक्रम में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनि भगत, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री योगेश बापट, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...