एयर इंडिया विमान हादसे में जहां चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिला, वहीं इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के चमत्कारिक रूप से जिंदा बचने की खबर सामने आई है। हादसे में बचे इस शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार है, जिन्हें सीट 11A से जीवित हालत में निकाला गया। फिलहाल रमेश का इलाज अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में चल रहा है।
उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद हुआ हादसा
रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि विमान के टेकऑफ के लगभग 30 सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते विमान क्रैश हो गया। हादसे के वक्त वे अपने भाई अजय कुमार रमेश के साथ यूके लौट रहे थे। हादसे के बाद रमेश ने बताया, “जब मेरी आंख खुली, तो चारों तरफ लाशें बिखरी थीं। मैं डरा हुआ था, खुद को खड़ा किया और भागने की कोशिश की। किसी ने मुझे पकड़ा और एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया।”
Boarding Pass
20 साल से लंदन में रह रहे हैं रमेश
रमेश पिछले 20 वर्षों से लंदन में रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही वे भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चा लंदन में ही हैं। रमेश ने भावुक होकर कहा, “हम दोनों भाई एक साथ यात्रा कर रहे थे, लेकिन अब मैं अजय को नहीं ढूंढ पा रहा हूं। कृपया मेरी मदद करें।”
242 यात्रियों में से 230 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य
गैटविक जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरा और कुछ ही मिनटों बाद आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे
पुलिस कमिश्नर का बयान
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने एएनआई से बातचीत में कहा, “सीट 11A पर एक जीवित व्यक्ति मिला है। फिलहाल इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या अभी तय नहीं की जा सकती, क्योंकि विमान घनी आबादी वाले क्षेत्र में गिरा था। मौतों की संख्या और बढ़ सकती है।”
परिजन अस्पतालों में तलाश रहे हैं अपनों को
विमान हादसे के बाद अस्पतालों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और मित्र अपने-अपने परिजनों को तलाश रहे हैं। वहीं रमेश विश्वास जैसे कुछ चश्मदीदों की आपबीती इस भयावह हादसे की भयावहता को बयां कर रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...