Google Analytics Meta Pixel अग्निवीरों के लिए बनेगी अलग रैंक - Ekhabri.com

अग्निवीरों के लिए बनेगी अलग रैंक

देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार को सेना ने अग्निपथ योजना के तहत सैनिकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण अगले महीने यानी जुलाई से शुरू होगा। सेना का कहना है कि अग्निवीरों के लिए एक अलग रैंक बनाई जाएगी जो किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगी।
अधिसूचना में सेना ने कहा कि नए माडल के तहत नौकरी के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए सेना की भर्ती वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। अग्निवीर पर शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या स्रोत को चार साल की सेवा अवधि के दौरान प्राप्त गोपनीय जानकारी उजागर करने पर रोक रहेगी। अग्निवीर योजना के माध्यम से पंजीकृत कर्मियों को समय-समय पर चिकित्सा जांच और जारी किए गए आदेशों के अनुसार शारीरिक/ लिखित/फील्ड टेस्ट से गुजरना होगा। इस प्रकार के प्रदर्शन पर नियमित कैडर में पंजीकरण के लिए विचार किया जाएगा।
संगठनात्मक आवश्यकताओं और नीतियों के आधार पर अग्निवीर को प्रत्येक बैच में उनकी सेवा अवधि पूरी होने पर नियमित कैडर में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सेना ने अधिसूचना में कहा है, ‘इन आवेदनों पर सेना मानदंडों के आधार पर केंद्रीकृत तरीके से विचार करेगी, जिसमें सेवा अवधि के दौरान उनका प्रदर्शन शामिल है। अग्निवीरों के प्रत्येक बैच के 25 प्रतिशत से अधिक को चार साल की सेवा अवधि पूरी होने के बाद नियमित कैडर में शामिल नहीं किया जाएगा।”
सेना ने कहा है कि सेवा अवधि पूरा करने से पहले अग्निवीर को उसके अनुरोध पर सेवा से मुक्ति की अनुमति नहीं है। हालांकि, सबसे दुर्लभ मामलों में अगर सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूरी दी जाती है तो इस योजना के तहत भर्ती किए गए कर्मियों को सेवामुक्त किया जा सकता है।” अग्निवीरों की नियुक्तियां सेना अधिनियम, 1950 के अधीन होंगी। नियमित सैनिकों को 90 दिनों की छुट्टी के मुकाबले अग्निवीर साल में 30 दिनों की छुट्टी के पात्र होंगे। जबकि चिकित्सा अवकाश चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
-सामान्य ड्यूटी के लिए 10वीं में कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
-विमानन इकाई सहित अग्निवीरों के तकनीकी कैडर के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के साथ कुल 50 प्रतिशत तथा प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी।
-क्लर्क या स्टोरकीपर (तकनीकी) पदों के लिए किसी भी संकाय में कुल 60 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी। इस कैडर के लिए अंग्रेजी और गणित/अकाउंट/बुक-कीपिंग में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
-‘ट्रेडमैन” के तहत अग्निवीरों के लिए दो श्रेणियां। एक 10वीं पास करने वालों के लिए और दूसरी 8वीं पास वालों के लिए। दोनों श्रेणियों में कुल अंकों की कोई शर्त नहीं, लेकिन प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
-सामान्य प्रवेश परीक्षा में कुछ श्रेणियों जैसे सैनिक के बेटे, पूर्व सैनिक के बेटे, युद्ध में बलिदान देने वाले सैनिकों के बेटे, पूर्व सैनिक की विधवा के बेटे को 20 बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी ए व बी प्रमाणपत्र धारकों को भी कुछ अंक मिलेंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *