मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान 70 वर्षीय रति साहू के रूप में हुई है, जो हनुमान कॉलोनी की निवासी थीं। घायल महिलाओं में विमला और कला बाथम शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह आयोजन 10 से 20 फरवरी तक प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा है। मंगलवार सुबह कलश यात्रा निकलनी थी। हालांकि आधिकारिक समय दोपहर 1 बजे घोषित था, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह करीब 9 बजे से ही स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने लगीं। जैसे ही कलश वितरण शुरू हुआ, भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा एक गेट खोलकर अचानक बंद कर दिए जाने से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, जिसमें तीन-चार महिलाएं दब गईं। गंभीर रूप से घायल रति साहू को डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं थी और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
घटना के बाद मृतका के परिजन शव लेकर डबरा पुलिस थाने पहुंचे और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सांत्वना दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...