रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी स्थित डाल्फील प्लाजा में चोरी कर नीचे उतर रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। यह घटना 15 नवंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात युवक फ्लैट में घुसकर 81 हजार रुपये नकद और अमेजन एलेक्सा डॉट स्पीकर चोरी कर फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नीचे उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस जांच में मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने चोरी की गई पूरी नकदी और स्पीकर बरामद कर लिया है।










