Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान में बढ़ गए आतंकी हमले-अप्रैल में 34 हमलों में 55 लोगों की मौत - Ekhabri.com

पाकिस्तान में बढ़ गए आतंकी हमले-अप्रैल में 34 हमलों में 55 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकवादी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। एक संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अप्रैल में आतंकवादियों ने 34 हमले किये, जिनमें 34 सुरक्षा कर्मियों समेत कुल 55 लोगों की मौत हुई। इन हमलों में मारे गए लोगों में 13 आम नागरिक जबकि आठ आतंकवादी भी शामिल हैं। इसके अलावा इन हमलों में कुल 25 लोग घायल हुए, जिनमें 11 सुरक्षाकर्मी और 14 आम नागरिक थे। पीआईसीएसएस के अनुसार, मार्च 2022 में पाकिस्तान में कुल 26 आतंकवादी हमले हुए थे, जिनमें 115 लोगों की मौत हुई और 288 लोग घायल हुए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ज्यादातर हमले संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों या कबायली क्षेत्र में हुए। इसके बाद मुख्य खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत रहे।
पीआईसीएसएस के अनुसार, तत्कालीन एफएटीए में 16 आतंकवादी हमले दर्ज किए गए जिनमें 21 सुरक्षाकर्मी, सात आतंकवादी और तीन नागरिकों समेत 31 लोग मारे गए। इन हमलों में छह सुरक्षाकर्मी और चार नागरिक घायल हो गए। बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने 10 हमले किए, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी और पांच नागरिक मारे गए। इन हमलों में तीन नागरिक और इतने ही सुरक्षाकर्मी घायल हुए। बलूचिस्तान में हुए चार आतंकवादी हमलों में एक सुरक्षा अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक सुरक्षा अधिकारी और चार नागरिक घायल हो गए। सिंध में चार आतंकवादी हमले हुए, जिनमें चार नागरिक और एक आतंकवादी मारा गया। कराची में हुए हमलों में, कराची विश्वविद्यालय में चीनी शिक्षकों को ले जा रही वैन पर हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है। पंजाब में अप्रैल में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ। इस बीच, सुरक्षा बलों ने 22 बार आतकंवादियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 27 आतंकवादी मारे गए। ज्यादातर गिरफ्तारियां पंजाब में हुईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *