नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अमित शाह ने अपने और अरुण जेटली के बीच के संबंधों के बारे में भी बताया। उन्होंने जेटली को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने हर संकट के समय में मेरी मदद की। फिरोजशाह कोटला मैदान में संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अरुण जेटली मुझसे उम्र में बड़े थे। जब भी मुझपर कोई संकट आया तो लोगों ने मेरी मदद की। लेकिन, अरुण जेटली ने हर समय एक बड़े भाई की तरह मेरे साथ रहे और किसी भी संकट से बाहर निकाला। शाह ने आगे कहा कि जेटली ने एक मजबूत आईपीएल को खड़ा किया। हजारों युवाओं को क्रिकेट के लिए तैयार किया। उनके पास सभी सवालों के सटीक जवाब थे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जेटली की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि एक होते हैं जो खेलते हैं और दूसरे लोग वे होते हैं, जो क्रिकेट खेलने का माहौल बनाते हैं। उनका योगदान भी बहुत होता है। इससे पहले, शाह ने जेटली की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया था कि जेटली असाधारण सांसद थे, जिनके ज्ञान और अंतर्दृष्टि के सानी बहुत कम हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने देश की राजनीति में चिरकाल तक रहने वाला योगदान दिया और पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ देश की सेवा की। कार्यक्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन भी मौजूद रहे। बता दें कि जेटली की यह प्रतिमा 6 फीट की है। 1997 से 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली का 2019 में बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनकी सोमवार को जयंती भी थी।पीएम समेत कई बीजेपी नेताओं ने जेटली को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली को उनकी जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, बुद्धिमता, कानूनी समझ और हाजिरजवाबी को वे सभी लोग याद करते हैं, जो उनके काफी निकट थे। अन्य बीजेपी नेताओं ने भी पूर्व वित्त मंत्री को याद किया। जेटली कई साल तक पार्टी की सबसे मुखर आवाज वाले नेताओं में शामिल रहे और उन्हें सबसे सूक्ष्म राजनीतिक समझ वाले नेताओं में से एक माना जाता था। जेटली का जन्म 1952 में हुआ था। उनका पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि जेटली को एक मुखर वक्ता एवं सक्षम रणनीतिकार के तौर पर याद किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...