Google Analytics Meta Pixel महापौर एजाज ढेबर ने कहा- देवपुरी, आमासिवनी, कचना जलागारों के तकनीकी कार्य को हर हाल में 15 जनवरी तक पूर्ण करवाएं - Ekhabri.com

महापौर एजाज ढेबर ने कहा- देवपुरी, आमासिवनी, कचना जलागारों के तकनीकी कार्य को हर हाल में 15 जनवरी तक पूर्ण करवाएं

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम जलविभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर जलविभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग, एमआईसी सदस्य सर्वज्ञानेष शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सुन्दर जोगी, पार्षद प्रतिनिधि राधेष्याम विभार, अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, मुख्यअभियंता जल आरके चैबे, कार्यपालन अभियंता अमृत मिशन राकेश गुप्ता, सभी जोनों के कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंता जल, उपअभियंताओं जलविभाग सहित अमृत मिशन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पाईप लाईन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
महापौर एजाज ढेबर ने बैठक में जलविभाग के अधिकारियों को तेजी से कार्य करके देवपुरी, आमा सिवनी, कचना जलागारों के सम्पूर्ण तकनीकी कार्यों को 15 जनवरी 2021 तक हर हाल में पूर्ण करवाना प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये एवं गर्मी के पूर्व उक्त तीनों टंकियों से नागरिकों को नदी का मीठा जल घर -घर में उपलब्ध करवाना पूर्व निश्चित करने निर्देशित किया। महापौर ने जोरा एवं बोरियाखुर्द के निर्माणाधीन जलागारों का कार्य अगले 3 महीने के भीतर नए वर्ष 2021 में मार्च के अंत तक पूर्ण करवाना सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से गुणवत्ता युक्त तरीके से सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
टैंकरों की संख्या कम करवाकर शहर को टैंकर मुक्त करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें
महापौर ढेबर ने समीक्षा के दौरान सभी जोनों के जलविभाग के अधिकारियों को जोनवार समीक्षा करते हुए रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों को टैंकर मुक्त बनाने एवं वर्तमान में चल रहे टैंकरों की संख्या में गर्मी के दौरान कमी लाने की दिषा में प्रभावी तरीके से आवश्यक कार्यवाही निगम हित में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने राजधानी रायपुर नगर निगम क्षेत्र को टैंकरों से मुक्त बनाने एवं वर्तमान में भेजे जा रहे टैंकरों की संख्या में आवश्यक रूप से कमी लाने पाईप लाईन बिछाने के कार्यों को करके उसे राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप नगर निगम के सभी वार्डों में कार्य को प्रशासनिक तौर पर मिशन मोड पर सभी जोनों में करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये एवं उक्त कार्य का भौतिक पालन प्रतिवेदन प्राथमिकता से गर्मी के पूर्व अगली समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करने निर्देशित किया।
अमृत मिशन की पाइप लाइन योजनाओं में तेजी लाएं
महापौर ने अमृत मिशन की पाइप लाइन योजनाओं में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरे शहर में प्रभावी तरीके से कार्य करने की दृष्टि से सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों एवं जोन कार्यपालन अभियंताओं को सकारात्मक सहयोग मिशन अमृत के कार्यों में अपने-अपने जोन स्तर पर देने आदेष जारी कर प्रशासनिक तौर पर जवाबदेह बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में अपर आयुक्त को दिये। महापौर ढेबर ने समीक्षा बैठक के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संबंधित अधिकारियों को रायपुर नगर निगम के क्षेत्र ठक्कर बापा वार्ड गुढियारी, तिलक नगर, भारत माता चौक एवं आस पास के क्षेत्रों में तिलक नगर पानी टंकी के माध्यम से पूरी गंभीरता के साथ प्राथमिकता के आधार पर गर्मी प्रारंभ होने के पूर्व पेयजल की समस्या का निदान पूर्व निश्चित कर सभी नागरिकों को वहां स्मार्ट सिटी की योजना के माध्यम से गर्मी के दौरान नदी का मीठा जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...