Google Analytics Meta Pixel शिक्षक पदोन्नति संशोधन घोटाले की जांच कर रहे आरोपी अधिकारी - Ekhabri.com

शिक्षक पदोन्नति संशोधन घोटाले की जांच कर रहे आरोपी अधिकारी

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शिक्षक पदोन्नति संशोधन घोटाले की जांच एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिन अधिकारी- कर्मचारियों पर इस पूरे घोटाले का आरोप है। वही अधिकारी के साथ इस भ्रष्टाचार की जांच कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के बड़े और बहुचर्चित घोटाले में जांच के नाम पर हो रहे इस लीपापोती और फर्जीवाड़े से फिर सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच की पारदर्शिता कटघरे में आ गई है।

Read Also  देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम : नेता प्रतिपक्ष महंत की अध्यक्षता में भूपेश बघेल समेत कई विधायक जेल के बाहर कर रहे इंतजार


 

 

 

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में शिक्षक पदोन्नति संशोधन के नाम पर बड़ा घोटाला उजागर हुआ था। बिलासपुर शिक्षा संभाग में हुए इस घोटाले में पदोन्नति के बाद 799 शिक्षकों का पदस्थापना आदेश फिर संशोधन को लेकर जेडी कार्यालय में रातों-रात कलम चलाई गई थी। संशोधन के खेल में करोड़ों का वारा-न्यारा किया गया था। तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा एके प्रसाद व सहायक ग्रेड 2 विकास तिवारी का नाम इस घोटाले में सबसे उपर था। बाद में मामला हाईकोर्ट पहुंचा। आखिर में राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर हुए इस घोटाले को लेकर जेडी स्तर पर किए गए पदोन्नति के बाद पदस्थापना आदेश को रद कर दिया। तब इसमें बड़ा बवाल भी मचा। पदोन्नित के बाद पदस्थापना में किए गए बड़े खेल को लेकर जांच शुरू की गई। बिलासपुर शिक्षा संभाग के मामले की जांच के लिए राज्य शासन ने जेडी जेपी रथ को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

 

 

 

जांच आगे बढ़ाने के लिए बीते दिनों जांच अधिकारी ने सभी 799 शिक्षकों को गवाही के लिए नोटिस जारी किया था। इसी कड़ी में करीब 435 शिक्षक बयान दर्ज कराने जेडी ऑफिस पहुंचे, जहां 15 बिंदुओं में जारी प्रपत्र पर शिक्षकों ने अपनी गवाही दर्ज कराई। इस दौरान जांच के नाम पर हो रही पूरी कार्रवाई फिर कटघरे में दिखी। भर्ती घोटाले की जांच के लिए राजधानी से पहुंचे अफसर ज्वाइन डायरेक्टर जेपी रथ के साथ दोनों दागी अधिकारी तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा एके प्रसाद और सहायक ग्रेड 2 विकास तिवारी ना केवल मौजूद रहे, बल्कि एक टेबल में साथ में बैठे रहे। शिक्षकों को गवाही के लिए दिए गए प्रपत्र की भी जांच करते नजर आए। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों दोषी अफसर शिक्षकों पर उनके पक्ष में बयान देने दबाव भी बनाते रहे। दूसरे तरफ जांच अधिकारी मूक दर्शक बने रहे। जिसके बाद एक बार फिर घोटाले के जांच में भी फर्जीवाड़ा और लीपापोती की आशंका के साथ जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहा है।

Read Also  18 और 19 दिसम्बर को रायपुर में मांस बेचने पर प्रतिबंध

 

 

 

इस पूरे प्रकरण में जहां जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं जांच के दौरान दोनों दोषी अफसरों को अपने साथ रखने की जांच अधिकारी जेडी जेपी रथ की दलील और चौंकाने वाली है। जांच अधिकारी इसे जांच के नियमों का हिस्सा बता रहे हैं। उनका कहना है, जांच के दौरान दोषी अफसरों को साथ रखना और उन्हें जांच का हिस्सा बनाना जांच के नियमों में शामिल है। वे उन्हीं नियमों का पालन कर रहे हैं। बहरहाल, जांच की प्रक्रिया और जांच अधिकारी के दलील के बीच सवाल यही उठ रहा है, कि आखिर ये कैसी जांच प्रक्रिया है, जिसमें जिनपर करोड़ों के लेन देन का आरोप है, वही अपने खिलाफ मिले शिकायतों और बयानों की जांच कर रहे हैं। इस स्थिति के बीच जांच अधिकारी के साथ पूरी जांच प्रक्रिया एकबार फिर कटघरे में है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *