रायपुर। दुर्ग जिले में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की खबर सबसे पहले इंडियन एक्सप्रेस ने छापा था। जिसमें कहा गया कि भूपेश बघेल अपने दामाद को फायदा पहुंचाने के लिए अधिग्रहण बिल ला रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के दामाद क्षितिज चंद्राकर ने इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार, चीफ एडिटर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी कानूनी नोटिस भेजा है। क्षितिज चंद्राकर ने अपने वकील के जरिए सभी नोटिस भेजा है। क्षितिज चंद्राकर ने कानूनी नोटिस में कहा है कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार, मनगढंत और उनकी छवि को धूमिल करने वाला है। क्षितिज ने रिपोर्ट को पूरी तरह तथ्यहीन और झूठा बताया है। क्षितिज चंद्राकर ने नोटिस में कहा है कि उनके परिवार का व्यापार 7 साल पहले ही अलग हो चुका है। बावजूद इसके इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट प्रकाशित किया है कि मेडिकल कॉलेज को फायदा पहुंचाने के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को जो रिपोर्ट छापी गई थी, उससे उनका और उनके परिवार की प्रतिष्ठा, समाज और परिवार में खराब हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी प्रतिष्ठा समाज में काफी है, लेकिन जिस तरह की खबरें प्रकाशित की गई है, उससे उन्हें और परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है। परिवार की छवि को बदनाम किया गया है। इस तरह के आरोप से क्षितिज, उनकी पत्नी और बच्चे मानसिक परेशानी से हैं। राशि की सौदे की लेकर भी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सौदे की रकम को स्वतंत्र रूप से स्वतंत्र कमेटी की तरफ से किया गया है। जो भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है वो पूरी तरह बेबुनियाद और प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला है। नोटिस में इस तरह के रिपोर्ट को आईपीएस के सेक्शन 499, 500, 501 और 502 के खिलाफ बताया है।
नोटिस में कहा गया है कि इस मामले में अगर लिखित रूप से गलती को स्वीकार नहीं करेंगे, तो इस मामले में सिविल और क्रिमिनल कोर्ट मे कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण संबंधी विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश करने से पहले ही इंडियन एक्सप्रेस ने खबर छापी थी। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट कहा है कि यह मेडिकल कॉलेज जिस परिवार का है, उस परिवार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी की शादी हुई है। अपने दामाद को फायदा पहुंचाने के लिए कॉलेज को अधिग्रहण किया जा रहा है। इसी खबर को आधार बनाते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह समेत कई नेताओं ने ट्वीट किया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। यह मुद्दा काफी गरमाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...