Google Analytics Meta Pixel लापरवाही बरतने वाले फूड अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : दयालदास बघेल - Ekhabri.com

लापरवाही बरतने वाले फूड अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : दयालदास बघेल

 

खाद्य मंत्री ने ली विभागीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस में खाद्य विभाग मार्कफेण्ड, नागरिक आपूर्ति निगम एवं राज्य भण्डारण गृह निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की समीक्षा करते हुए धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। धान का उठाव शीघ्रता से करने के निर्देश दिए हैं। मिलरों के माध्यम से उपार्जित धान का त्वरित निराकरण कर भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में समय पर चावल जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को कस्टम मिलिंग की व्यवस्था को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।

 

उन्होंने सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह राशन का भण्डारण समय पर करने के सख्त निर्देश दिए और खाद्य अधिकारियों को नियमित दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा है। गड़बड़ी करने और लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे। दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों तक खाद्य का भण्डारण समय पर करने का निर्देश दिए हैं। उचित मूल्य दुकान में चावल, चना, शक्कर, नमक के भण्डारण की उपलब्धता पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक माह खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षक को प्रभार क्षेत्र के 10 उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने सुकमा, नारायणपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी की खाद्य निरक्षकों को गंभीरता से उचित मूल्य दुकानों का अवलोकन करने के लिए कहा है।

खाद्य मंत्री ने कहा कि किसानों को धान खरीदी केन्द्र में धान बेचते समय किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए धान बेचने के लिए केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ राज्य के हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए कहा है। इस योजना के तहत निःशुल्क चावल का वितरण करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस चूल्हा और सिलेण्डर देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 34.92 लाख महिलाओं को गैस चूल्हा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की मान से धान खरीदी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों को आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया गया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।

खाद्य मंत्री बघेल ने गोदामों की स्थिति की भी जानकारी ली और जिन जिलों में धान का भण्डारण करने के लिए गोदाम नहीं हैं ऐसे जिलों के लिए जमीन का चिन्हांकन करके कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। ताकी उन जिलों में शीघ्र गोदाम निर्माण कराया जा सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बैठक विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों तक प्रत्येक माह राशन समय पर पहुंचाएं।

इस अवसर पर खाद्य विभाग के धर्मेश साहू, प्रबंध संचालक, मार्कफेड, प्रणव सिंह, अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड तथा खाद्य विभाग से जी.एस. सिकरवार, संयुक्त सचिव, राजीव जायसवाल, अपर संचालक, जी.एस. पैकरा, अपर संचालक एवं आनंद सोनी, तकनीकी निदेशक, एन.आई.सी. एवं राज्य के समस्त जिलों के खाद्य नियंत्रक-अधिकारी, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *