रायपुर। बारिश का मौसम आते ही जहरीले सांप, बिच्छू व कीड़े-मकोडों के काटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। सांप, बिच्छू या जहरीले कीड़े के काटने पर पीड़ित का तत्काल उपचार करने से उसकी जान बचाई जा सकती है। वर्षा का पानी बिलों में भरने और बिलों के तापमान में होने वाले परिवर्तन के कारण सांपों को बिलों से बाहर निकलना पड़ता है। सुरक्षित स्थान और खाने की तलाश में सांप अकसर घरों या बाड़ियों में घुस जाते हैं और सांप कटने की घटना होती है। सर्पदंश की स्थिति में तत्काल पीड़ित को एंटी स्नेक वेनम लगाया जाना आवश्यक है।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई ने बताया कि लगातार बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नेक वेनम रखने की व्यवस्था की गई है। कई बार जहरीले सांप के काटने पर एक से डेढ़ घंटे के भीतर पीड़ित को इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो जाती है। इसलिए पीड़ित को जितनी जल्दी हो सके निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लेकर जाना चाहिए।
डॉ. गहवई ने बताया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं। अधिकांश मौतें सांप काटने के बाद घबराहट में हो जाती है। वर्तमान में जहरीले सांप के काटने पर भी इलाज मौजूद है। एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन देने से सांप के जहर को पीड़ित के शरीर से कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या बैगा-गुनिया के चक्कर में न पड़ें और बिना देर किए अस्पताल में सीधे डॉक्टर से संपर्क करें।
ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के मामले अधिक
सर्पदंश के ज्यादातर मामले वनांचलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। अधिकांशतः ग्रामीण बारिश के मौसम में भी जमीन पर सोते हैं। इससे उनके सर्पदंश के शिकार होने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश से बचने के लिए ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जमीन पर नहीं सोने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार लेने की सलाह दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...