Google Analytics Meta Pixel इस्तांबुल में अभिनेता अश्वथ भट्टपर लुटेरों ने किया हमला, गैंग ने की बैग छीनने की कोशिश - Ekhabri.com

इस्तांबुल में अभिनेता अश्वथ भट्टपर लुटेरों ने किया हमला, गैंग ने की बैग छीनने की कोशिश

अभिनेता अश्वथ भट्ट इन दिनों इस्तांबुल में वेकेशन पर हैं। उन्होंने इस दौरान का अपना एक बुरा अनुभव साझा किया है। अभिनेता ने बताया कि टूरिस्ट प्लेस पर जाते समय लुटेरों की एक गैंग ने उन पर हमला किया। अश्वथ ने कहा कि इस्तांबुल में पॉकेटमारी के बारे में दोस्तों की चेतावनी के बावजूद, उन्होंने इस तरह के हिंसक अनुभव की उम्मीद नहीं की थी। अश्वथ भट्ट ने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘मैं गलाटा टावर की ओर जा रहा था, तभी एक आदमी मेरे पास आया। उसके हाथ में एक चेन थी और इससे पहले कि मैं पूरी तरह समझ पाता कि क्या हो रहा है। उसने उससे मेरी पीठ पर हमला कर दिया। हमने जब पीछे मुड़कर देखा तो यह एक गिरोह था, जो साथ मिलकर काम कर रहा था और मेरा बैग छीनने की कोशिश कर रहा था।’ हालांकि, अश्वथ ने विरोध करते हुए हमलावर को पकड़ लिया। अभिनेता ने आगे बताया, ‘एक सेकंड के लिए मैं बहुत हैरान हो गया था। मगर मुझे लगता है कि वे मुझसे विरोध करने और झगड़ा करने की उम्मीद नहीं कर रहे थे। वह मेरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। एक कैब ड्राइवर रुका और उसने हस्तक्षेप किया। तो लुटेरों ने तुर्की में कुछ कहा और फिर भाग गए। कैब ड्राइवर ने मेरा घाव देखा और तुरंत मुझे पुलिस के पास जाने के लिए कहा।’ इसके बाद वह एक गश्ती कार के पास पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें पर्यटक पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने के लिए कहा, जिसने उन्हें दूसरे पुलिस स्टेशन में जाने का निर्देश दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *