Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन के मेगा हेल्थ कैंप से 529 ग्रामीणों को राहत - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन के मेगा हेल्थ कैंप से 529 ग्रामीणों को राहत

रायपुर, तिल्दा विकासखंड, 13 अक्टूबर 2025। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से अदाणी पावर लिमिटेड, राएखेड़ा की सीएसआर शाखा अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम खम्हारिया में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 529 ग्रामीणों ने चिकित्सा जांच, परामर्श और दवा वितरण का लाभ उठाया।

 

कैंप में अस्थि रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, पेट रोग, जनरल फिजिशियन और एम.डी. मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया।

 

शिविर में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी सलाह दी गई, वहीं बच्चों की ऊंचाई, वजन, आंख, दांत और पोषण स्तर की जांच की गई।

पंजीकरण के बाद प्रत्येक मरीज की जांच की गई और आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। प्रशिक्षित फार्मासिस्टों ने ग्रामीणों को दवाओं के सेवन की विधि भी समझाई।

 

अदाणी फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हड्डियों की कमजोरी और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। डॉक्टरों ने नियमित स्वास्थ्य जांच को आवश्यक बताते हुए लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

 

ग्राम खम्हारिया और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शिविर स्थल पर पहुंचे। मौके पर सुव्यवस्थित पंजीकरण, जांच, परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पानी, छाया और बैठने की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

 

शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत खम्हारिया की सरपंच सरोज छतरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, मेडिकल टीम और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read Also  छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, बंद रहेंगी राशन की दुकाने, जानिए क्या है कारण

 

सरपंच सरोज छतरी ने कहा कि, “अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से गांव के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। ऐसे शिविर हर वर्ष आयोजित होने चाहिए।”

 

अदाणी फाउंडेशन के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भविष्य में अन्य गांवों में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।”

 

शिविर की सफलता में अदाणी फाउंडेशन की टीम, ग्राम पंचायत और स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा। यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य सेवा नहीं बल्कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता की नई पहल साबित हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *