Google Analytics Meta Pixel भाटापारा में बैठेंगे एडीएम, सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी - Ekhabri.com

भाटापारा में बैठेंगे एडीएम, सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी

बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार में
भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणा,
 128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायपुर-भाटापारा में एडीएम कार्यालय आरंभ होगा। बलौदाबाजार से भाटापारा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। भाटापारा में सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी। भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने निपनिया में थाना खोलने तथा भाटापारा में इंडोर स्टेडियम निर्माण करने तथा बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणा भी की।  मुख्यमंत्री ने इस दौरान 128 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 56 करोड़ 18 लाख रुपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 72 करोड़ 35 लाख रुपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली। भेंट मुलाकात में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसपी श्री दीपक झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बोनस के पैसे से बेटी की शिक्षा में मदद के लिए स्कूटी खरीदी, माँ को भी घूमाती है- मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्जमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। किसान दीपक वर्मा ने बताया कि उसके 10 एकड़ की खेती है। कर्जमाफी से सवा लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। 90 हजार रुपए का बोनस भी मिला है। उन्होंने बताया कि बेटी की पढ़ाई के लिए स्कूटी खरीदी थी। इसका फायदा यह हुआ कि माँ को भी बेटी घूमाने ले जाती है। इसी तरह वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाले एक समूह से जुड़ी शीतला ठाकुर ने बताया कि उनके समूह ने 14 हजार क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया है। इससे 2 लाख 85 हजार रुपए का लाभ उन्होंने अर्जित किया है। ब्रिज बाई ने बताया कि गोबर बेचकर अभी तक 30 हजार रुपए मिले हैं। अभी और पैसा आने वाला है। हम लोगों को घर बैठे आपने काम दिया। इसके लिए आपको बहुत धन्यवाद देते हैं। नीलम यादव ने बताया कि मैंने 175 क्विंटल गोबर बेचा है और इससे 33 हजार रुपए कमाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हर महीने 3 हजार रुपए आप कमा रही हैं। नीलम ने बताया कि इससे मैं बच्चों की पढ़ाई में खर्च करूंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े गौठानों में वाईफाई लगाया जाएगा।
तोर भरोसा हे कका- मुख्यमंत्री ने इस दौरान खाद्यान्न सहायता योजना की जानकारी भी ली। प्रमिला वर्मा ने बताया कि हमारा राशन कार्ड बन गया है। चावल, नमक, शक्कर सभी सामग्री मिल रही है। यहां रुरल इंडस्ट्रियल पार्क बहुत अच्छा बना है। प्रमिला ने जरहागांव में गौठान की माँग भी की। आखिर में खुश होकर प्रमिला ने बताया कि तोर भरोसा हे कका। बेरोजगारी भत्ता का लाभ ले रही ममता ने बताया कि उनके खाते में बेरोजगारी भत्ते की राशि आ गई है। 2500 रुपए की किश्त मिली है। यह बहुत अच्छी योजना है। ममता ने आग्रह किया कि इसकी राशि भी बढ़ा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य सबको रोजगार प्रदान करना है और रोजगार के लिए तैयार करते हुए युवाओं को आर्थिक मदद देनी है।

बिना खून के कइसे गोठियाबे – संतरीन ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का रोचक किस्सा बताया। उसने बताया कि एक दिन गांव के हाट बाजार में मैंने एक दवाई वाली गाड़ी खड़ी देखी। मुझे लगा कि यहां दवाई मिल जाएगी। मैंने पूछा कि दवाई दोगे क्या। डाक्टर ने कहा कि पहले इलाज करूंगा तब दवा दूंगा। डाक्टर ने इलाज भी कर दिया और दवा के पैसे भी नहीं लिये। दवाई खाते ही तबियत में सुधार आने लगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टर ने जांच भी किया क्या। संतरीन ने बताया कि जाँच में डाक्टर ने बताया कि खून नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना खून के कइसे गोठियाबे। फिर संतरीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि मतलब खून कम हे बताइस। अब गाँव गाँव में दवई गाड़ी किंजरत हे, हमला अस्पताल जाए के जरूरत नइ हे। सुनीता डहरिया ने बताया कि समय पर गाड़ी पहुंच जाती है। मुफ्त में इलाज हो जाता है।
70 हजार रुपए तक लगती थी फीस, अब मुफ्त में हो रही पढ़ाई- मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुआ है। अच्छी पढ़ाई निःशुल्क हो रही है। भाटापारा में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही छात्रा स्नेहा शुक्ला ने बताया कि उन्हें पहले 70 हजार रुपए की फीस देनी पड़ती थी। अब निःशुल्क पढ़ाई हो रही है और पढ़ाई की सुविधा भी बहुत अच्छी है। स्नेहा ने कहा कि मेरे अभिभावकों को इससे काफी सुविधा हो गई है और अब जो फीस की राशि बची है। उससे मेरे पिता मेरी आगे की पढ़ाई में लगाएंगे। आस ने कहा कि मैंने बारहवीं की पढ़ाई 85 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। मेरे अच्छे अंकों के पीछे स्कूल के शिक्षकों का बड़ा हाथ है। आस ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक कविता भी सुनाई।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाने,  शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने, ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण कराने, कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण कराने तथा सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन करने की घोषणा भी की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *