Google Analytics Meta Pixel इस शहर में घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाएगा प्रशासन, देश का पहला शहर - Ekhabri.com

इस शहर में घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाएगा प्रशासन, देश का पहला शहर

जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पडऩे लगी और डॉक्टरों ने तीसरी लहर को भी स्पष्ट किया है कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रभव नहीं पड़ेगा। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि तीसरी लहर से पहले टीकाकरण जिता अधिक हो सके उतना हो गजाए, जिस कारण संक्रमितों की संख्या में भी कमी आए। वहीं अभी भी लोग वैक्सीन के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। ऐसे में राजस्थान के बीकानेर में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।  45 और उससे अधिक उम्र के लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन देने का फैसला किया गया है। सोमवार से यह अभियान शुरू होने जा रहा है। बीकानेर देश का पहला ऐसा शहर है जहां देश में सबसे पहले यह शुरू होने जा रहा है।
कोविड महामारी के खिलाफ घर-घर जाकर टीका लगाने वाला देश का पहला शहर बीकानेर होने जा रहा है। राजस्थान के बीकानेर में सोमवार से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत 45 वर्ष और उससे अधिक उम्रके लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। लोगों के घरों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन वैक्सीन नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उस इलाके में वैन पहुंचेगी और लोगों को जांच कर उन्हें टीका लगाया जाएगा। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दस लोगों के रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही वैक्सीन वैन लोगों के घरों के लिए जाएगी। दरअसल, वैक्सीन की एक शीशी में 10 को टीका लगाया जाता है। दस लोगों से कम होने पर बची हुई खुराक के खराब होने की आशंका रहती है। 4 घंटे से अधिक खुले रहने पर वैक्सीन खराब हो जाती है। इस को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है। इस अभियान के लिए एक मेडिकल स्टाफ को भी नियुक्त किया गया है, जो वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति के पास कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन के लिए रहेगा।
60-65 फीसदी आबादी का हो चुका है वैक्सीनेशन
बीकानेर में इस समय 16 शहरी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद डॉक्टरों से कहा गया है कि उनके क्षेत्र में जिन्हें भी वैक्सीन दी जाएगी, वे सभी उस व्यक्ति की मॉनिटरिंग करेंगे। बीकानेर जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक लगभग 60-65 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिले में अब तक लगभग 3 लाख 69 हजार लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 से भी कम नए मामले सामने आए हैं. जिले में अबतक कुल 40 हजार 118 मामले सामने आए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...