अहमदाबाद -देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में बम की धमकी दी गई है। बताया गया है कि तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम लगाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिन पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद आज गुजरात के अहमदाबाद में तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू हो चुकी है और इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। इस बीच डीसीपी कंट्रोल अहमदाबाद सिटी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कुछ दिन पहले करीब 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी डीसीपी कंट्रोल अहमदाबाद सिटी ने कहा कि, “घबराने की जरूरत नहीं है, बढ़ा-चढ़ाकर कहने की जरूरत नहीं है, 5-6 स्कूलों को मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई है हम जांच कर रहे हैं। ज्यादा प्रचार करने की जरूरत नहीं है लोगों को घबराना नहीं चाहिए क्योंकि कल मतदान का दिन है।”










