रायपुर में खारुन नदी में मिली लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है और मृतक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने पति की हत्या के लिए बॉयफ्रेंड पर दबाव बनाया था। मर्डर के बाद जब उसे पति की मौत पर यकीन नहीं हुआ, तो उसने लाश देखने की भी जिद की थी। आरोपी ने महिला को खारुन नदी में तैरती हुई लाश भी दिखाई।
यह हत्या का मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 10 जून को भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास नदी में एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने पहचान के लिए लाश की फोटो सभी थानों पर भेजी। दो दिन बाद मृतक की पत्नी मीना यादव अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और लाश की पहचान अपने पति विधाता यादव के रूप में की। 30 साल का विधाता यादव सयासीपारा खमतराई में रहता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी मीना यादव की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में पता चला कि मीना यादव बार-बार एक नंबर पर बात करती थी, जो मौदाहापारा के रहने वाले अमजद खान का था। अमजद का ऑटो किराए पर देने का काम था, और मृतक विधाता यादव अमजद से किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। इसी बीच मीना यादव और अमजद खान का अफेयर शुरू हो गया। अमजद ने डेढ़ साल पहले मीना को मोबाइल फोन और सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच कई बार बातें होती थीं। इस अफेयर की जानकारी विधाता यादव को हुई, जिससे पति-पत्नी में कई बार बहस और लड़ाई हुई। बार-बार की लड़ाई से परेशान मीना ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने का विचार कर लिया।
मीना ने अपने बॉयफ्रेंड अमजद खान पर पति की हत्या करने का दबाव डाला। अमजद ने अन्नू प्रजापति के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। अन्नू भी अमजद से किराए पर ऑटो लेकर चलाता था और पहले उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका था। योजना के मुताबिक, अन्नू और अमजद ने विधाता को शराब पार्टी के लिए बुलाया और भाठागांव के सुनसान केसरी बगीचा के पास बैठकर शराब पी। नशे में धुत्त विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर उसकी हत्या कर दी गई और लाश को नदी में फेंक दिया गया। मीना अपने पति और प्रेमी को बार-बार फोन कर हत्या की पुष्टि चाहती रही। अमजद ने बताया कि हत्या हो चुकी है, लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ और वह लाश देखने की जिद करने लगी।
अगले दिन अमजद ने मीना को स्कूटी में बैठाकर घटनास्थल पर ले गया, जहां कम बहाव के कारण लाश खारुन नदी के ऊपर तैर रही थी। पति की लाश देखकर मीना शांत हुई। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ साफ कर लिया। मामले में अमजद खान, मीना यादव और अन्नू प्रजापति को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...