Google Analytics Meta Pixel श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ने देखा जॉनी-अम्बर ट्रायल - Ekhabri.com

श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ने देखा जॉनी-अम्बर ट्रायल

पुलिस को शक- पूछताछ में गुमराह करना यहीं से सीखा
नई दिल्ली– दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा का मर्डर करने के बाद आफताब ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी जॉनी डेप और अम्बर हर्ड के मानहानि मुकदमे का लाइव ट्रायल देखा था, वो भी 100 घंटे से ज्यादा। आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से यह नई जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आफताब ने इस ट्रायल का हर पहलू अच्छे से देखा और उसके बारे में पढ़ा। इसमें घरेलू हिंसा से लेकर उन सब तरह के झगड़ों की बात थी, जो अक्सर कपल्स के बीच होते हैं। पुलिस को शक है कि आफताब ने इस ट्रायल को देखकर ऐसी तरकीबें सीखीं जिनसे वह पूछताछ में खुद को संभाल पाया और पुलिस को गुमराह करता रहा।

आफताब ने पुलिस को बताया- 4 महीने तक फ्रिज में रखे श्रद्धा के टुकड़े
इससे पहले आफताब ने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करने के बाद उसने करीब 4 महीने तक श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। श्रद्धा के मर्डर के बाद वह तय नहीं कर पा रहा था कि उसके टुकड़े को कैसे ठिकाने लगाया जाए। एक दिन अपने दोस्त के घर की छत पर टहलते हुए उसने छतरपुर जंगल देखा और शरीर के टुकड़े वहीं फेंकना तय किया। उसने कई दिनों में इस काम को अंजाम दिया। इससे पहले तक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर करने के बाद करीब 3 हफ्ते तक उसके शरीर के 35 टुकड़ों काे फ्रिज में स्टोर किया था। इसके बाद उसने 16 दिनों तक इन टुकड़ों को शहर में अलग-अलग जगह डंप किया था।

Read Also  राज्य में नजर आनी चाहिए विजिबल पुलिसिंग: मुख्यमंत्री
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...