पूनम ऋतु सेन। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज के साथ रोहित शेट्टी सफलता का स्वाद चख रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में अब अपने दिए एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया है कि किस तरह से अपनी फिल्मों में बड़े रोल ना होने के बावजूद वह करीना कपूर खान और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस को ले पाते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी भविष्य में बनाये जानी वाली फीमेल कॉप प्रोजेक्ट के बारे में भी खुलासा किया है।
इस बारे में बात करते हुए कि किस तरह से कम स्क्रीन टाइम होने के बावजूद वह बड़ी एक्ट्रेसेस को मेगा मूवी में साइन कर पाते हैं,इसके जवाब में रोहित ने कहा, “करीना और मैं एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं क्योंकि हमने गोलमाल 2 साथ में की थी और फिर जब हम सिंघम 2 बना रहे थे, तो उन्होंने मुझसे यह पूछा कि ‘आप आगे क्या कर रहे हैं?’ तो मैंने उनसे कहा कि ‘मैं सिंघम रिटर्न्स कर रहा हूँ’, तो आगे उन्होंने फिर पूछा, ‘एक्ट्रेस कौन है इस मूवी में, मैं यह फिल्म कर रही हूं’।
रोहित ने कहा कि इस मूवी में लीड एक्ट्रेस की भूमिका इतनी बड़ी नहीं है। लेकिन करीना ने कहा, ‘यह रोल के बारे में नहीं है, मैं सिर्फ टीम के साथ समय बिताना चाहती हूं और फिल्म में रहना चाहती हूं’, इसलिए सिंघम रिटर्न्स में करीना के साथ यह मूवी बन पाई।
उन्होंने आगे कहा, “सूर्यवंशी के साथ, मुझे लगता है कि समय सीमित था, कॉप यूनिवर्स की सबसे मजबूत लड़की का किरदार सूर्यवंशी में कैटरीना का किरदार है और धीरे-धीरे यह और बड़ा होना शुरू हो जाएगा और हां, निश्चित रूप से आने वाले समय में एक लेडी कॉप होगी। क्योंकि हमने योजना बनाई थी लेकिन दो साल से कोरोना की वजह से सब कुछ रुका हुआ था। इसलिए हमारे पास अभी दो साल का बैकलॉग है और आने वाले समय में एक पुलिस वाले की पत्नी या प्रेमिका होने से ज्यादा अच्छा किरदार एक महिला पुलिसकर्मी का होगा।”
रोहित की सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन की कैमियो भूमिकाएँ हैं।आपको बता दें कि बीते 2 हफ्ते पहले कपिल शर्मा के शो में भी कैटरीना कैफ़ ने फीमेल कॉप की भूमिका निभाने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...